एक्सप्लोरर

वैष्णव परंपरा के तीनों अनी अखाड़ों की धर्म ध्वजा स्थापना आज, जानें धर्म ध्वजाओं के अलग संदेश

Maha Kumbh 2025: वैष्णव अखाड़ों की पेशवाई जनवरी महीने में होगी, इन अखाड़ों की छावनी को खूबसूरती से तैयार किया जा रहा है. धर्म ध्वजा स्थापना कार्यक्रम दोपहर के वक्त सेक्टर 20 स्थित अखाड़ा नगर में होगा.

Maha Kumbh 2025 News: प्रयागराज महाकुंभ में अखाड़ों के संतों की छावनी सजनी शुरू हो गई है. उनमें धर्म ध्वजा लहराने लगी है. इसी कड़ी में वैष्णव संप्रदाय के तीनों अनी अखाड़ों में आज धर्म ध्वजा की स्थापना होगी. इस मौके पर चरण पादुका पूजन भी होगा. सबसे पहले निर्वाणी अनी, उसके बाद निर्मोही अनी और सबसे बाद में दिगंबर अनी अखाड़े में धर्म ध्वजा फहराई जाएगी.

धर्म ध्वजा स्थापना समारोह में तमाम दूसरे अखाड़ों के संत महात्मा भी शामिल होंगे. तीनों ही अखाड़े में धर्म ध्वजा कम से कम इक्यावन फिट की ऊंचाई पर लगेगी. इसे हाइड्रा मशीन के जरिए लगाया जाएगा. इससे पहले विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी. वैष्णव अखाड़ों के संत महात्मा आज इस मौके पर खासे उत्साहित हैं. इस समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से संत महात्मा आए हुए हैं. 

वैष्णव अखाड़ों की पेशवाई जनवरी महीने में होगी. इन अखाड़ों की छावनी को खूबसूरती से तैयार किया जा रहा है. धर्म ध्वजा स्थापना कार्यक्रम दोपहर के वक्त सेक्टर 20 स्थित अखाड़ा नगर में होगा. निर्वाणी अनी, निर्मोही अनी और दिगंबर अनी अखाड़े में धर्म ध्वजा की स्थापना और चरण पादुका का पूजन किया जाएगा.

सफेद रंग क है निर्मोही अनी अखाड़े की धर्म ध्वजा 

वैष्णव परंपरा के तीनों अनी अखाड़े के आराध्य ईष्ट देव एक ही देवता हनुमान जी ही हैं, बलेकिन तीनों अनी अखाड़े की धर्म ध्वजाएं अलग-अलग रंगों की हैं. निर्मोही अनी अखाड़े की धर्म ध्वजा सफेद रंग की है, जो कि शांति और सद्भाव का प्रतीक है. जबकि निर्वाणी अनी अखाड़े की धर्म ध्वजा केसरिया रंग की है, जो कि शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है. 

क्या है पांच रंगों की धर्म ध्वजा का मतलब

इसके अलावा दिगंबर अनी अखाड़े की धर्म ध्वजा पंच रंगों की होती है. पांच रंगों की धर्म ध्वजा का मतलब सभी को अपने में समाहित करने का संदेश होता है. दिगंबर अनी अखाड़े की धर्म ध्वजा शांति, सद्भाव,शौर्य और पराक्रम के साथ ही धर्म की स्थापना और धर्म के प्रचार प्रसार का संदेश देती है. निर्मोही अनी अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत राजेंद्र दास जी महाराज के मुताबिक आज के कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी शामिल होना था, लेकिन राजकीय शोक के चलते वह अब नहीं आ रहे हैं.

महाकुंभ में दस से ज्यादा भाषाओं में लगेंगे साइनेज, श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget