एक्सप्लोरर

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले की तैयारियों में जुटा रेल प्रशासन, श्रद्धालुओं के लिए किए ये खास इंतजाम

Prayagraj News: प्रयागराज में अगले साल लगने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियों में रेल प्रशासन जुट चुका है. प्रयागराज जंक्शन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्टेशन कई विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं.

Maha Kumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में कुछ महीनों बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे भी खास तैयारियां कर रहा है. इसके तहत जहां प्रयागराज जंक्शन को नौ सौ करोड़ रुपये की लागत से संवारा जा रहा है.  वहीं जंक्शन पर आने वाले श्रद्धालुओं और दूसरे मुसाफिरों को ठहरने के लिए स्लीपिंग पाड की सुविधा मुहैया कराई जा रही है. रेल यात्रियों के लिए प्रयागराज में स्लीपिंग पॉड की सुविधा उत्तर प्रदेश और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में पहली बार शुरू की जा रही है. प्रयागराज जंक्शन पर बनाया जा रहा स्लीपिंग पॉड लगभग तैयार हो चुका है. दो से तीन हफ्ते में इसके शुरू हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है.

प्रयागराज जंक्शन पर यह स्लीपिंग पाड सिविल लाइंस साइड रेल कोच रेस्टोरेंट के पास बनाया गया है. यह स्लीपिंग पॉड ट्रेन के कोच की तर्ज पर बनाए गए हैं. हालांकि हर स्लीपिंग पॉड केबिननुमा है. पूरा कैंपस एयर कंडीशनर है. हर केबिन में गद्दा तकिया व चादर लगा हुआ है. इसमें मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा भी है. यहां चार कैटगरी के कुल 140 स्लीपिंग पॉड बनाए गए हैं. पहले कैटेगरी में अकेले मुसाफिर के लिए सिंगल केबिन है. इसके अलावा कपल्स के लिए अलग केबिन है. फैमिली के लिए चार स्लीपिंग पॉड का सेट है. फैमिली स्लीपिंग पॉड में अटैच बाथरूम और टॉयलेट की सुविधा है. महिलाओं के लिए पिंक कलर के 10 स्लीपिंग पॉड रिजर्व रहेंगे. 

 

रेलवे स्टेशन में होगी श्रद्धालुओं की रुकने की व्यवस्था
रेलवे स्टेशन में होगी श्रद्धालुओं की रुकने की व्यवस्था

स्लीपिंग पाड का टैरिफ अभी तय नहीं
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जोन के प्रयागराज डिवीजन के पीआरओ अमित सिंह के मुताबिक इस स्लीपिंग पाड का टैरिफ अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन यह जरूर है कि इसका किराया कम ही होगा. टैरिफ में अलग-अलग सुविधाओं के लिए अलग-अलग रेट रखा जाएगा. इसके निर्माण का जिम्मा एक निजी एजेंसी को दिया गया है. एजेंसी ही इसे पीपीपी माडल पर संचालित भी करेगी. पीआरओ अमित सिंह के मुताबिक वैसे तो इसे सामान्य रूप में रेल यात्रियों के लिए तैयार किया गया है, लेकिन उम्मीद यह जताई जा रही है कि महाकुंभ में ट्रेनों से प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह स्लीपिंग पॉड बेहद मददगार साबित होगा. सुरक्षा के मद्देनजर कैंपस के बाहरी हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. इसका संचालन दो से तीन हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Manglaur Bypoll 2024: 'BJP को जिताने के लिए...', मंगलौर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की चुनाव आयोग से शिकायत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget