एक्सप्लोरर

महाकुंभ में बना महारिकॉर्ड, 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

Maha Kumbh 2025: भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर माने जाने वाले महाकुंभ का आयोजन हर 12 वर्षों में होता है. इस बार यह आयोजन 13 जनवरी से प्रारंभ हुआ और 26 फरवरी को संपन्न होगा.

Maha Kumbh 2025 News: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं, जिससे यह आयोजन विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समागम बन गया है. अनुमान है कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान पर्व तक यह संख्या 65 करोड़ के पार जा सकती है.

भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर माने जाने वाले महाकुंभ का आयोजन हर 12 वर्षों में होता है. इस बार यह आयोजन 13 जनवरी से प्रारंभ हुआ और 26 फरवरी को संपन्न होगा. महाकुंभ के तहत अब तक मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, बसंत पंचमी, मौनी अमावस्या और माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई है.

दुनिया भर से पहुंचे श्रद्धालु और राजनयिक

महाकुंभ में केवल भारत ही नहीं, बल्कि 73 देशों से आए राजनयिक और श्रद्धालु भी हिस्सा ले रहे हैं. भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक समेत कई देशों के प्रतिनिधियों ने संगम स्नान कर इस पावन आयोजन का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त किया. नेपाल से 50 लाख से अधिक श्रद्धालु मां जानकी के मायके से आए और संगम में पुण्य स्नान किया.

योगी सरकार की सुव्यवस्थित तैयारियों से बना ऐतिहासिक आयोजन

महाकुंभ को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार की व्यवस्थाओं की अहम भूमिका रही. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही अनुमान जताया था कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या 45 करोड़ से अधिक होगी, लेकिन यह आंकड़ा उनकी उम्मीदों से कहीं आगे बढ़ चुका है. 11 फरवरी तक यह संख्या 45 करोड़ को पार कर गई थी और अब 60 करोड़ के भी ऊपर पहुंच चुकी है.

स्नान पर्वों पर उमड़ी भक्तों की भीड़

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर सबसे अधिक 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई. इसके अलावा मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़, बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ और माघी पूर्णिमा पर 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया.

महाकुंभ: आस्था, एकता और संस्कृति का संगम

महाकुंभ न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, एकता और सहिष्णुता का प्रतीक भी है. यह आयोजन यह भी दर्शाता है कि कैसे सनातन धर्म पूरी दुनिया में श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना हुआ है. विश्वभर से आए श्रद्धालुओं ने महाकुंभ को एक ऐतिहासिक क्षण बना दिया है.

महाकुंभ पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, CM योगी के साथ लगाई गंगा में डुबकी, देखें तस्वीरें

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हरीश रावत, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हरीश रावत, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज
हनुमानगढ़ी में नमाज होने के दावे के बीच बृजभूषण शरण सिंह बोले- मुस्लिम ने ही बनवाया था मंदिर
हनुमानगढ़ी में नमाज होने के दावे के बीच बृजभूषण शरण सिंह बोले- मुस्लिम ने ही बनवाया था मंदिर
बदरीनाथ मंदिर चोरी मामला: SIT की कार्रवाई, पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
बदरीनाथ मंदिर चोरी मामला: SIT की कार्रवाई, पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
'हमें जिन्ना नहीं गन्ना पसंद है...', पश्चिमी यूपी में समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे CM योगी
'हमें जिन्ना नहीं गन्ना पसंद है...', पश्चिमी यूपी में समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे CM योगी

वीडियोज

Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget