एक्सप्लोरर

धीरेंद्र शास्त्री ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने का विरोध किया! बोले- 'पदवी उसी को दी जानी चाहिए...'

UP News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार को महाकुंभ पहुंचे. महाकुंभ में वह भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का बड़ा संदेश लेकर आए हैं.

Maha Kumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ का आयोजन चल रहा है, जिसमें देश-विदेश से लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. महाकुंभ में स्नान करने के लिए साधु संत महात्माओं के साथ अब कथावाचक महाकुंभ पहुंच रहे हैं. मशहूर कथा वाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार को संगम नगरी प्रयागराज का महाकुंभ स्नान करने  के लिए पहुंचे. महाकुंभ में पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री ने ABP News से की Exclusive बातचीत की.

एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, महाकुंभ में वह भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का बड़ा संदेश लेकर आए हैं, उनके मुताबिक वह हिंदुओं को जगा कर हिंदुस्तान को बचाने की मुहिम की शुरुआत करेंगे. धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक 'हिंदू जगेगा, तभी हिंदुस्तान बचेगा.' धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, हिंदू समाज में तमाम विकृतिया आ गई है.  हिंदुओं में किस तरह की कमियां आ गई हैं, उस पर चर्चा करने के लिए महाकुंभ में सम्मेलन करेंगे. 

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर जताई नाराजगी
धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि, यह सम्मेलन 30 जनवरी को परमार्थ निकेतन के शिविर में होगा. सम्मेलन में चर्चा कर हिंदू समाज की कमियों को दूर करने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि महाकुंभ में पहुंचकर दिव्य अनुभूति हो रही है.  धीरेंद्र शास्त्री ने फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महाकुंभ में महामंडलेश्वर की पदवी दिए जाने पर चिंता और नाराजगी जताई.बागेश्वर बाबा ने कहा कि, किसी के प्रभाव में आकर उसे संत या महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है. 

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, पदवी उसी को दी जानी चाहिए जिसके अंदर संत या साध्वी का भाव हो. व्यंग्य करते हुए बोले कि, हम खुद आज तक महामंडलेश्वर नहीं बन पाए हैं. महाकुंभ में रील वाले लोगों के चर्चा में आने पर कहा कि मिला है, सब अपना काम करते रहते हैं. सनातन बोर्ड के गठन को लेकर 27 जनवरी को होने वाली धर्म संसद पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, भारत अब जल्द ही हिंदू राष्ट्र बनेगा. धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि वह 5 दिनों तक महाकुंभ में रहेंगे. 27 से 29 तक तीन दिनों तक कथा सुनाएंगे. 29 को मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान करेंगे. 30 को सम्मेलन भी करेंगे.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: जाने से पहले जान ले ये खबर, मेला क्षेत्र में गाड़ियों की नो एंट्री, पास भी नहीं चलेगा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान, पत्नी और बेटे ने जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, क्या बुलडोजर को रोक पाएगी सपा?
आजम खान, पत्नी और बेटे ने जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, क्या बुलडोजर को रोक पाएगी सपा?
'सरकार चर्चा नहीं चाहती, लोकतंत्र का मजाक बनाया', विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव
'सरकार चर्चा नहीं चाहती, लोकतंत्र का मजाक बनाया', विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव
नालों की सफाई में करोड़ों खर्च, फिर भी नतीजा शून्य, प्रयागराज के थानों में नाव चलाने की आई नौबत
नालों की सफाई में करोड़ों खर्च, फिर भी नतीजा शून्य, प्रयागराज के थानों में नाव चलाने की आई नौबत
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं यतींद्र मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास ने किया दावा
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं यतींद्र मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास ने किया दावा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget