एक्सप्लोरर

अटल जी की प्रतिमा का अनावकरण कर बोले पीएम मोदी- मेरे लिए सौभाग्य का पल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ स्थित लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता मौजूद रहे।

लखनऊ, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम के बाद मोदी ने यहां मौजूद नेताओं को संबोधित भी किया। मोदी ने बताया कि आज दिल्ली में अटल भूजल योजना का शुभारंभ किया। 6 हजार करोड़ रुपये की इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सहित देश के 7 राज्यों में भूजल के स्तर को सुधारने के लिए काम किया जाएगा। आज सुशासन दिवस के दिन, यूपी का शासन जिस भवन से चलता है, वहां अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है।

उनकी ये भव्य प्रतिमा, लोक भवन में कार्य करने वाले लोगों को सुशासन की, लोकसेवा की प्रेरणा देगी। अटल जी को समर्पित अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया गया है। लखनऊ बरसों तक अटल जी की कर्म भूमि रही और वहां आकर शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़े संस्थान का शिलान्यास करना जिसको भी अवसर मिलेगा वो जीवन में इसे अपना सौभाग्य मानेगा। मेरे लिए भी आज से शौभाग्य के पल हैं। अटल जी कहते थे कि जीवन को टुकड़ों में नहीं देखा जा सकता, उसको समग्रता में देखना होगा। यही बात सरकार के लिए भी सत्य है, सुशासन के लिए भी सत्य है। सुशासन भी तब तक संभव नहीं है, जब तक हम समस्याओं को संपूर्णता में, समग्रता में नहीं सोचेंगे। देश के ग्रामीण इलाकों में सवा लाख से ज्यादा वेलनेस सेंटरों का निर्माण होगा। ये सेंटर बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पकड़कर, शुरुआत में ही उनके इलाज में मददगार साबित होंगे। आयुष्मान भारत के कारण देश के करीब 70 लाख गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज हो चुका है, जिसमें करीब 11 लाख यहीं यूपी के हैं। स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गांव तक सुलभ कराने का जो अभियान यहां की सरकार ने चलाया है, वो यूपी के लोगों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं।

राजनाथ सिंह ने किया अटल को याद इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। राजनाथ ने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र में माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्‍वागत एवं अभिनंदन करता हूं। अटल जी कहते थे कि सरकारें बनती हैं गिरती हैं, राजनीतिक दल बनते हैं टूटते हैं लेकिन यह देश रहना चाहिए।

अटल जी की प्रतिमा का अनावकरण कर बोले पीएम मोदी- मेरे लिए सौभाग्य का पल

बतादें पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जिस विशालकाय कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया है वो प्रतिमा 25 फुट ऊंची है। इसे यूपी सरकार ने जयपुर में बनवाया है। पीएम मोदी के लखनऊ आगमन के चलते सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट से लेकर लामार्ट तक पुलिस और एसपीजी की टीम ने एरियल सर्वे किया है।

यह भी पढ़ें:

Uttar Pradesh LIVE News Update: पढ़ें-यूपी की हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए करें क्लिक CAA Protest पश्चिम बंगाल के लोगों ने दंगा किया तो यूपी पुलिस क्या कर रही थी: अखिलेश यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget