एक्सप्लोरर

लखनऊ में शुरू हुई 'सनातन हेल्पलाइन', धर्मांतरण पीड़ितों की मदद में आएगी काम

लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने आज सनातन हेल्पलाइन की औपचारिक शुरुआत की. पिछले दिनों विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा कराए गए धर्म संसद में सनातन हेल्पलाइन खोलने का प्रस्ताव पास हुआ था.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी पहल सामने आई है. विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने आज सनातन हेल्पलाइन की औपचारिक शुरुआत की. संस्था ने दावा किया है कि लगातार सामने आ रहे अवैध धर्मांतरण के मामलों को देखते हुए यह हेल्पलाइन शुरू की गई है, जिससे पीड़ित सीधे संपर्क कर सकें. पिछले दिनों विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा कराए गए धर्म संसद में सनातन हेल्पलाइन खोलने का प्रस्ताव पास हुआ था.

हेल्पलाइन की खास बात यह है कि इसमें राज्यवार डेस्क बनाई गई है. पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग टीमें तैनात हैं जो पीड़ितों की कॉल रिसीव कर रही हैं. खासतौर पर पीड़ित महिलाओं की बात सुनने और उन्हें समझाने का काम महिला कर्मियों को सौंपा गया है ताकि वे सहज होकर अपनी बात रख सकें.

छांगुर और आगरा केस को लेकर स्पेशल लाइन
विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने बलरामपुर के चर्चित छांगुर उर्फ जलालुद्दीन प्रकरण और आगरा धर्मांतरण केस से जुड़े पीड़ितों के लिए अलग से विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. इस हेल्पलाइन मे कुल मिलाकर 10 हेल्पलाइन नंबर सक्रिय किए गए हैं.

लखनऊ से पहला रेस्क्यू
हेल्पलाइन शुरू होते ही पहला मामला लखनऊ के मोहनलालगंज से सामने आया. परिषद की टीम ने एक युवती को धर्मांतरण के जाल से निकालकर रेस्क्यू किया. संस्था का दावा है कि युवती को बरगलाया जा रहा था, लेकिन समय रहते हस्तक्षेप कर उसे सुरक्षित निकाला गया.

जाकिर नाईक और शाहीन बाग कनेक्शन का दावा
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि आगरा और आसपास के क्षेत्रों से उन्हें लगातार फोन कॉल आ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि कई पीड़ितों ने बताया कि उन्हें जाकिर नाईक के वीडियो दिखाकर प्रभावित किया गया और शाहीन बाग में हुए एनआरसी के प्रोटेस्ट के दौरान जो लोग सक्रिय थे वह इस धर्मांतरण केस में भी सक्रिय हैं. परिषद ने कहा है कि इस कॉल सेंटर के जरिए वे धर्मांतरण के खिलाफ लोगों की आवाज को सुनेंगे और उनको उचित फोरम पर उठाकर लोगों की मदद करेंगे.

ये भी पढ़ें: यूपी के सियासी गलियारों से बड़ी खबर, CM योगी से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget