एक्सप्लोरर

UP Assembly Session 2022: यूपी विधानसभा सत्र इसबार महिलाओं के लिए रहने वाला है सबसे खास, जानिए वजह

UP Assembly Session: विधानसभा सत्र में एक दिन केवल महिला सदस्यों को बोलने में प्राथमिकता दी जायेगी. इस फैसले की सभी महिला विधायक सराहना कर रही हैं.

Uttar Pradesh News: यूपी विधानसभा सत्र (UP Assembly Session 2022) में इस बार एक दिन सिर्फ महिलाओं के नाम होगा. यानी विधानसभा सत्र में इस दिन केवल महिला सदस्यों को बोलने में प्राथमिकता दी जायेगी. महिला उत्थान, सशक्तिकरण, साक्षरता, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता जैसे विषयों पर महिला सदस्य अपनी और जनता की बात रखेंगी. विधानसभा का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू होना है. इस शुरुआत का उद्देश्य आधी आबादी की आवाज को सदन के माध्यम से उठाना है. वहीं इस फैसले की सभी महिला विधायक सराहना कर रही हैं, वे चाहे सत्ता पक्ष से हों या विपक्ष की विधायक हों.

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता ने क्या कहा
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र ने कहा कि चाहे सत्ता पक्ष की महिलाएं हों या विपक्ष की हम जिस समाज में रहते हैं वहां बहुत सी विसंगतियां हैं. महिला सदस्यों के सामने अधिक चुनौती होती है. अधिकारियों या मंत्री के पास जब वे क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जाती हैं तो उनकी बात को जितना वजन मिलना चाहिए वह नहीं मिलता. सिर्फ इस प्रोफेशन में ऐसा नहीं है अन्य प्रोफेशन में भी है लेकिन राजनीति में हमारी जवाबदेही बहुत होती है. जनता को हम यह नहीं कह सकते कि हम महिला हैं इसलिए हमारी बात नहीं सुनी जा रही या हम कमजोर हैं.

Azam Khan News: हार्ट अटैक के बाद अभी ICU में हैं आजम खान, जानिए- अब कैसी है तबीयत, कब तक होंगे डिस्चार्ज 

आराधना मिश्र ने कहा कि, महिला सदस्य जब साक्ष्य के साथ अपनी बात को सदन में रखेंगी तो उनको सदन का एक प्रोटेक्शन मिलेगा, उनकी बात को अधिकारी और शासन गंभीरता से लेंगे. आधी आबादी का सशक्तिकरण होने से ही देश-प्रदेश आगे बढ़ेगा. इस बार सदन में बड़ी संख्या में महिला सदस्य चुनकर आईं हैं. कुछ दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ने एक बैठक बुलाई थी, उसमे महिला सदस्यों ने ये मुद्दा उठाया था जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने वादा किया था कि 1 दिन ऐसा रखेंगे जब आप अपनी बात रख सकती हैं. इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष को धन्यवाद कि उन्होंने एक अच्छी पहल की है और एक अच्छी परंपरा की शुरुआत हो रही है. 

आराधना मिश्र ने कहा कि, महिला सदस्य जब अपने क्षेत्र की बात रखेंगी तो उसे पूरा देश प्रदेश सुनेगा. इस सदन ने हमेशा परंपराएं रहीं हैं. एक नई स्वस्थ परंपरा की शुरुआत होने जा रही है. हमने कई बार देखा कि रोज के जीवन में भी कई चुनौतियों का सामना करते हैं. अपने क्षेत्र के काम के लिए पैरवी करते हैं उसमें भी बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. सदन ही एक ऐसा मंच है जहां हम अपने क्षेत्र की जनता की बात रख सकते हैं. ये हमारी जिम्मेदारी, प्राथमिकता और अधिकार भी है. मुझे लगता है कि वह दिन बहुत स्पेशल होगा.

राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने इसपर क्या कहा
राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि जो भी महिला सदस्य हैं एक जनप्रतिनिधि होने के कारण अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं. लगभग तीन-साढे तीन लाख से ज्यादा वोटर हर विधानसभा में हैं. यह एक अच्छी पहल है. विधानसभा अध्यक्ष को धन्यवाद कि उन्होंने एक दिन निश्चित कर दिया. वैसे तो महिला सदस्य भी समय-समय पर अपनी बात को अच्छे से रखती हैं लेकिन जो नए सदस्य आए हैं उनके लिए पहल की है. बात रखने का एक और अच्छा मौका दिया है. योगी सरकार में महिलाएं बहुत आगे बढ़ रही हैं. सरकार सबके लिए काम कर रही है. महिलाओं को और आगे बढ़ाने और सशक्त करने के लिए एक अच्छा कदम है. पहले भी हम अपनी बात को रखते हैं, लेकिन अब उन्होंने एक दिन तय कर दिया है. इससे सभी महिला सदस्य अपनी बात रख पाएंगी और उन्हें अधिक समय मिलेगा.

सपा विधायक पूजा सरोज ने इसपर क्या कहा
सपा विधायक पूजा सरोज ने कहा कि, अगर वाकई ऐसा होने वाला है तो इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष को धन्यवाद. उनकी सोच का स्वागत करती हूं. आधुनिक लोकतांत्रिक मुल्क की इमारत स्त्री-पुरुष की समानता की नींव पर ही खड़ी हो सकती है और इसी दिशा में एक कदम के रूप में उनकी सोच को देखती हूं. यह इतिहास होगा अगर ऐसा हुआ तो.

अपना दल (एस) विधायक सुरभि गंगवार ने क्या कहा
अपना दल (एस) की विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने कहा कि, विधानसभा अध्यक्ष को बहुत-बहुत धन्यवाद. उन्होंने महिला विधायकों के समूह के साथ जब बैठक की तो सभी महिलाओं ने यह मुद्दा उठाया कि एक दिन निश्चित कर दिया जाए जहां पर महिलाओं को बोलने, मुद्दे रखने का समय दिया जाए. उनको वरीयता दी जाए. हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ही एक महिला हैं. इस फैसले से हमारा यूपी महिला सशक्तिकरण की ओर अग्रसर होगा.

Prayagraj News: आज इलाहाबाद HC में माफिया बृजेश सिंह की पेशी, 36 साल पुराने सामूहिक नरसंहार का है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget