एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड, प्रेम प्रसंग का है मामला

Lucknow Suicide News: लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा ने अपने कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. घटना के दौरान लड़की की दो रूममेट हजरतगंज घूमने गई हुई थीं.

Lucknow University Suicide: लखनऊ यूनिवर्सिटी के तिलक हॉस्टल में आज उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अंशिका नाम की छात्रा की दोस्त ने हॉस्टल में फोन कर उसके सुसाइड करने की खबर दी. जानकारी के मुताबिक, घटना करीब शाम 5:00 बजे की है. जब एक लड़की ने हॉस्टल में फोन कर अपनी रूममेट अंशिका के आत्महत्या करने की बात बताई. 

लखनऊ विश्वविद्यालय के बैचलर इन फाइन आर्ट्स विषय के पांचवें सेमेस्टर की प्रयागराज निवासी छात्रा अंशिका गुप्ता ने आज शाम करीब 5 बजे आत्महत्या कर ली. छात्रा ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी थी. इस घटना की जानकारी अंशिका की दो दोस्तों को तब हुई जब वह दोनों घूमने के लिए हजरतगंज गई थी. इस दौरान उसके नंबर पर अंशिका के दोस्त ऋतिक ने फोन कर जानकारी दी थी. 

आज ही खत्म हुई थी परीक्षा

कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, अंशिका की आज सेमेस्टर की परीक्षा खत्म हुई थी. जिसके बाद वो गोमती नगर घूमने गई थी. गोमती नगर से लौट के आने के बाद अंशिका ने खाना खाया और उसके बाद अपने कमरे में थी. इस दौरान उसकी दो रूममेट हजरतगंज घूमने गई थी. रूममेट्स ने कालेज प्रशासन को जानकारी दी कि उनके नंबर पर ऋतिक नाम के लड़के का फोन आया जिसने अंशिका के आत्महत्या करने की खबर उनको दी. 

वाराणसी का रहने वाला ऋतिक 

ऋतिक ने अंशिका की दोस्तों को बताया कि अंशिका ने कॉल पर आत्महत्या की है. इसके बाद दोस्तों के होश उड़ गए. उन्होंने आनन-फानन में हॉस्टल प्रबंधन को फोन किया और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. अंशिका की दोस्तों ने ऋतिक के बारे में हॉस्टल प्रबंधन को बताया कि ऋतिक वाराणसी का रहने वाला है. उन्होंने अंशिका को ऋतिक से बात करते हुए ही उन दोनों के रिश्ते के बारे में जाना था. 

दोनों में चल रही थी नाराजगी

छात्रा की दोस्त ने ये भी बताया है कि पिछले कुछ दिनों से ऋतिक और अंशिका के बीच में नाराजगी चल रही थी. जानकारी के मुताबिक ऋतिक लखनऊ विश्वविद्यालय का छात्र नहीं है. मामले में हजरतगंज थाने के एसएचओ का कहना है कि लड़की ने कमरा बंद करके अंदर से पंखे पर लटक कर सुसाइड कर लिया था. घटना के दौरान लड़की की दो दोस्त बाहर गई हुई थीं. उन्होंने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दी गई है. परिजनों प्रयागराज से आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir: 'आते तो और शर्मिंदा होना पड़ता इसलिए नहीं आ रहे', कांग्रेस को लेकर आचार्य सत्येंद्र दास ने क्यों कही ये बात?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget