एक्सप्लोरर

UP News: लखनऊ में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, जानें नया टाइम

Lucknow School Time Change: लखनऊ में गर्मी के भीषण प्रकोप को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है. कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. कक्षा 1 से 8 वीं तक स्कूलों का समय बदल दिया गया है.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में गर्मी का सितम बढ़ता ही जा रहा है जिसका असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. लखनऊ में गर्मी के मद्देनजर बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. इस संबंध लखनऊ कलेक्टर की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है. आदेश के मुताबिक लखनऊ के कक्षा 1 से 8 वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला गया है.

लखनऊ में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए लखनऊ कलेक्टर ने बुधवार 24 अप्रैल को अहम आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि, आदेश दिनांक 24 अप्रैल 2024 के माध्यम से उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन कक्षा 1 से 8 तक परिषदीय / मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित कर प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 1.00 तक सीमित कर दिया गया है. उक्त आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए मान्य होंगे.

आगामी आदेश तक करना होगा पालन
इसके अलावा जनपद लखनऊ में दोपहर के बढ़ते तापमान के देखते हुए विद्यार्थियों के हित में सभी बोर्ड्स के विद्यालयों हेतु कक्षा-12 तक के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों का समय परिवर्तित करते हुए दिनांक 25 अप्रैल 2024 से अग्रिम आदेशों तक विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 7:30 बजे से अधिकतम अपरान्ह 1:00 बजे तक निर्धारित किया है. राजधानी लखनऊ में लोग गर्मी से हाल-बेहाल हैं.

गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से अपील की दोपहर के समय धूप में निकले. अगर धूप में निकलने का जरूरी काम है तो अपने शरीर को पूरी तरह से ढक कर निकलें. इसके अलावा पेय पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. सीएमओ ने सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने वार्ड में लोगों को हीट वेव के लक्षणों और बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करें.इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों और जानवरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिये. साथ ही लू से प्रभावित लोगों की पहचान कर उनकी मदद करने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें: Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अजय राय को दी राहात, उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget