एक्सप्लोरर

Lucknow Murder: इंस्पेक्टर मर्डर केस में पुलिस को अपनों पर शक, गोली चलने के 65 सेकंड बाद चिल्लाई पत्नी, CCTV से खुलासा

Inspector Murder Case: पीएसी इंस्पेक्टर हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस मृतक के 25 दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर चुकी है. पत्नी ने पूछताछ में बताया कि गोली चलने की आवाज को पटाखा समझा था.

Lucknow Inspector Murder: दीपावली की रात लखनऊ के कृष्‍णानगर में इंस्पेक्टर हत्याकांड की जांच जारी है. पुलिस की शक की सुई अपनों पर भी मंडरा रही है. इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज में तैनात थे. जांच में जुटी लखनऊ पुलिस को शक है कि सतीश की मुखबिरी किसी करीबी ने की थी. सूत्रों का कहना है कि हत्यारों को सतीश के मूवमेंट की पूरी जानकारी थी. सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि सतीश की पत्नी गोली चलने के 65 सेकंड बाद चिल्लाई.

इंस्पेक्टर हत्याकांड के पीछे पुलिस को अपनों पर शक

वारदात के सिलसिले में पुलिस अब तक करीब 25 रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ कर चुकी है. मृतक के बड़े भाई का घर पीछे है. बड़े भाई के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. सीसीटीवी कैमरे में पांच गोलियां चलने की आवाज आती है. फायरिंग के 65 सेकंड बाद मृतक की पत्नी भावना पहली बार चिल्लाई. पुलिस को शक है कि किसी करीबी की सतीश की हत्या की वारदात में संलप्तिता रही है. पूछताछ में सतीश की पत्नी भावना ने पुलिस को बताया कि तब पटाखे फोड़े जा रहे थे.

मृतक की पत्नी ने गोली की आवाज को बताया पटाखा

भावना ने कहा कि गोलियों की आवाज पटाखे फोड़े जाने की तरह लग रही थी. बाहर झांककर देखने पर सतीश गिरता हुआ दिखाई दिया. भावना गाड़ी से निकलकर सतीश के पास पहुंची. सतीश के शरीर से कई जगह से खून निकल रहा था. खून देखकर पत्नी तेजी से चिल्लाई. मृतक इंस्पेक्टर दिवाली के मौके पर छुट्टियां लेकर घर आए थे. घर के बाहर हमलावरों ने सतीश कुमार को गोलियों से भून दिया था. पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमों का गठन किया है. क्राइम और सर्वीलांस टीम को भी लगाया गया है. इस मामले में कॉल गर्ल का एंगल भी सामने आया है.

Nana Patekar Viral Video: 'माफी मांगने से क्या होगा', नाना पाटेकर 'थप्पड़ कांड' के पीड़ित युवक ने बताई सच्चाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget