एक्सप्लोरर

Lucknow News: नौकरी के साथ पढ़ाई करने का सपना होगा साकार, लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू हो रहा है यह कोर्स

UP News: लखनऊ विश्वविद्यालय इस वर्ष से अपने यहां एग्जीक्यूटिव एमबीए कोर्स की शुरुआत करने जा रहा है. अब कामगारों के लिए काम के साथ पढ़ाई करना आसान हो जाएगा.

Lucknow News: नौकरी पेशा लोगों को नौकरी के साथ पढ़ाई करने की सहूलियत देने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने एक बड़ी शुरुआत की है. लखनऊ विश्वविद्यालय इस वर्ष से अपने यहां एग्जीक्यूटिव एमबीए कोर्स की शुरुआत करने जा रहा है. अब कामगारों के लिए काम के साथ पढ़ाई करना आसान हो जाएगा. लखनऊ विश्वविद्यालय के फैकल्टी बोर्ड से इसका प्रस्ताव पास हो चुका है और आने वाले दिनों में जल्द ही एकेडमिक काउंसिल और कार्य परिषद से मुहर लगने पर इसकी शुरुआत हो जाएगी.  

विश्वविद्यालय ने यहां के एडमिशन का जो खाका तैयार किया है उसके मुताबिक इस कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्र के पास कम से कम 2 साल काम करने का अनुभव होना चाहिए. इसके साथ ही वह ग्रेजुएट होना चाहिए. इस कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थी के हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक के अंकों के साथ साक्षात्कार के आधार पर उसको दाखिला दिया जाएगा . इसमें 70 फीसदी अंक ग्रेजुएशन, इंटर और हाईस्कूल के अंकों के औसत के आधार पर दिए जायेंगे  और 30 फीसदी अंक साक्षात्कार के आधार पर दिए जायेंगे और इस मेरिट में जो ऊपर होगा उसको दाखिला मिलेगा. इस कोर्स में पढ़ाई हाइब्रिड मोड पर यानी कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड पर होगी. कुछ क्लास ऑनलाइन तो कुछ जरूरी क्लास ऑफलाइन कराई जाएगी, जिसमें विश्वविद्यालय इस बात की कोशिश करेगा कि ऑफलाइन क्लासेस छुट्टी के दिन हों जिससे कि इसमें पढ़ने वाले बच्चे नौकरी के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी कर सकें.

इतनी होगी पाठ्यक्रम की फीस
इस विषय पर बातचीत करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की एचओडी संगीता साहू ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय का यह कोर्स 4 सेमेस्टर का होगा और इसकी फीस 99 हजार प्रति सेमेस्टर होगी. उन्होंने कहा कि दो साल के वर्क एक्सपीरिएंस का अभ्यर्थी इसमें दाखिला ले सकेगा , वो एक्सपीरियंस किसी निजी संस्थान के अलावाअपना निजी स्टार्ट अप या अपना निजी काम होना भी मान्य होगा. उन्होंने कहा कि 60-40 के औसत में चलेंगी, जिसमे 60 फीसदी ऑफलाइन और 40 फीसदी ऑनलाइन होंगी.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections Result 2024: काउंटिंग से पहले एक्टिव हुई कांग्रेस, धांधली रोकने के लिए उठाया ये बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget