एक्सप्लोरर

यूपी: आज से फिर पटरी पर दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो, सेनिटाइज होंगे टोकन, आरोग्य सेतू एप जरूरी

करीब पांच महीने से थमी रही मेट्रो सेवा आज से शुरू हो जाएगी. हालांकि, इसके सफर के लिए कुछ नियमों का पालन जरूरी होगा.

लखनऊ, एजेंसी। कोविड-19 लॉकडाउन के कारण करीब पांच महीने तक थमी रही लखनऊ मेट्रो रेल सेवा अनलॉक-4 के तहत सोमवार को फिर शुरू हो जाएगी. मुसाफिर मेट्रो से यात्रा करने के लिए स्मार्ट कार्ड और टोकन दोनों का ही इस्तेमाल कर सकेंगे. लखनऊ मेट्रो देश की पहली ऐसी सेवा है जहां पर टोकन को सेनिटाइज करने के लिए यूवी तकनीक का इस्तेमाल होगा.

यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक कुमार केशव ने रविवार को मेट्रो संचालन की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो प्रबंधन कोरोना काल में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े हर बिंदु का संज्ञान ले रहा है और उसने स्पर्शरहित यात्रा, सेनिटाइज़ेशन, दो गज की दूरी और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया है. उन्होंने बताया कि यात्री, मेट्रो से सफर करने के लिए स्मार्ट कार्ड और टोकन दोनों का ही इस्तेमाल कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि यात्रियों को दिया जाने वाला टोकन यूवी तकनीक से सेनिटाइज किया जाएगा.

दो गज की दूरी के लिए मार्किंग केशव ने बताया कि सभी मेट्रो स्टेशनों पर दो गज की दूरी के लिए मार्किंग की गई है ताकि मेट्रो परिसर के अंदर यात्रियों के बीच समुचित दूरी सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने बताया कि ट्रेन के अंदर सीटों पर भी दो गज की दूरी के लिए मार्किंग की गई है ताकि यात्री एक सीट छोड़कर बैठें. आमतौर पर यात्रियों के संपर्क में आने वाले सभी स्थानों जैसे कि ग्रैब रेल्स, ग्रैब पोल्स, ग्रैब हैंडल्स, यात्री सीट और दरवाज़ों को नियमित तौर पर सेनिटाइज़ किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि स्टेशन के अंदर आमतौर पर छुई जाने वाली चीजों जैसे कि प्रवेश-निकास गेट, बैगेज स्कैनर्स, टिकट वेंडिंग मशीन, एएफ़सी गेट, एस्कलेटर की हैंडरेल्स, सीढ़ियों की रेलिंग, लिफ़्ट के बटन, प्लेटफ़ॉर्म पर लगीं सीटों आदि को भी नियमित अंतराल पर सेनिटाइज़ किया जाएगा.

पहले की तरह चलेगी मेट्रो केशव ने बताया कि सात सितम्बर से पहले की तरह सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो का संचालन होगा. इस दौरान 16 ट्रेनें चलायी जाएंगी जो चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक सभी 21 स्टेशनों पर ट्रेनें रुकेंगी. मेट्रो परिसर में प्रवेश के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा. अगर कोई यात्री मास्क लाना भूल जाता है तो उसे सशुल्क मास्क उपलब्ध कराया जाएगा.

आरोग्य सेतू एप जरूरी उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को मोबाइल में आरोग्य सेतू ऐप इंस्टॉल करना होगा. अगर किसी व्यक्ति के पास मोबाइल फ़ोन या स्मार्ट फ़ोन नहीं है तो उसका नाम और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज कराए जाएंगे. प्रवेश से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य होगी. तापमान मानक स्तर से कम होने पर ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. स्टेशन के हर गेट पर सेनिटाइज़र उपलब्ध होगा और यात्री अपने हाथों को सेनिटाइज़ करने के बाद ही मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करेंगे.

ये भी पढ़ेंः

यूपीः चमत्कारी है सरधना के चर्च में रखी मदर मैरी की ये मूर्ति, हर मन्नत करती है पूरी मुरादाबादः कोविड अस्पताल में बढ़ रहे आत्महत्या के मामले, अब पुलिस करेगी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

Embed widget