एक्सप्लोरर

UP Crime: लखनऊ में लिव-इन पार्टनर ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर

Luckonw News: लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के पैराडाइज अपार्टमेंट में रहने वाले एक शख्स ने लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है.

Murder in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक प्रेमी ने गोली मारकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है. जानकारी के अनुसार यह घटना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित पैराडाइज अपार्टमेंट के सी ब्लॉक की बताई जा रही है. जहां लिव इन रिलेशन में रह रहे एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार कैंट एरिया की रहने वाली रिया गुप्ता बीते कुछ समय से कृष्णानगर में रहने वाले ऋषभ के साथ लिवइन रिलेशन में रह रही थी. जहां घटना से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और बात इतनी बढ़ गई की गुस्से में आकर ऋषभ ने अपनी प्रेमिका को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शख्स ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

मौके से कारतूस का खोखा बरामद

फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को होती ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रिया के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने कारतूस का एक खोखा भी बरामद किया है. वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि वह आरोपी शख्स से पूछताछ कर हत्या की मुख्य वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

पुलिस कर रही जांच

डीसीपी साउथ विनीत कुमार जायसवाल ने बताया कि गुरुवार की देर शाम सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पैराडाइज अपार्टमेंट के सी ब्लॉक में एक महिला की हत्या की जानकारी मिली थी. जिसमें मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः 

UP Politics: 'सैफई नहीं पहुंचा दिया तो असली मां-बाप की औलाद नहीं' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा बयान

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget