एक्सप्लोरर

G-20 Summit: जी 20 सम्मेलन के लिए सज-संवरकर तैयार हुआ लखनऊ, आज शाम से पहुंचने लगेंगे विदेशी मेहमान

G-20 Summit Lucknow: लखनऊ में होने वाले जी-20 समिट के तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला आज शाम से शुरू हो जाएगा. जिसके लिए लखनऊ सज-संवर कर तैयार हो गया है.

G-20 Summit UP: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज से जी-20 समिट (G 20 Summit) के लिए तैयार हो गया है. लखनऊ में होने वाले जी-20 समिट के तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला आज शाम से शुरू हो जाएगा. आज बड़ी संख्या में यहां पर जी-20 सदस्य देश और उनके प्रतिनिधि यहां पहुंचने लगेगे, जिसे लेकर नवाबों की नगरी में जोश-खरोश के साथ तैयारियां की जा रही हैं. ये प्रतिनिधिमंडल जहां-जहां से होकर गुजरेगा उन रास्तों को फूलों से सजाया गया है. रंग बिरंगी लाइट्स की रोशनी से लखनऊ जगमगा उठा है.  

लखनऊ में 13 से 15 फरवरी तक होने वाली इस बैठक में जी-20 में शामिल 20 देशों के साथ भारत के 9 मित्र देशों के कुल 120 प्रतिनिधि शामिल होंगे. इस सम्मेलन में डिजिटल इकोनामी वर्किंग ग्रुप की बैठक में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर डिजिटल इकनोमिक में साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल कुशलता पर मंथन होगा.

मेहमानों के स्वागत को लखनऊ तैयार

जी-20 के पहले सत्र की शुरुआत 13 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से होगी. सम्मेलन में शामिल होने वाले विदेशी मेहमान का सबसे पहले कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा, इसके अलावा मेहमानों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भी खास इंतजाम किए गए हैं. 14 फरवरी की शाम को होटल ताज में प्रदेश सरकार की ओर से मेहमानों को भोज दिया जाएगा वहीं केंद्र सरकार की ओर से 13 फरवरी को डिनर रखा गया है. 

इससे पहले आज जी-20 समिट के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आगरा के ताजमहल का दीदार करेंगे. उनकी विजिट की देखने हुए एएसआई की तरफ से आज आम लोगों के लिए ताजमहल का बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. ताजमहल को देखने के बाद ये मेहमान यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे. ये सब विदेशी मेहमानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए किया गया है. 

आपको बता दें कि यूपी के चार जनपदों में जी-20 सम्मेलन की 11 बैठकें होंगी. ये चार जनपद आगरा, लखनऊ, वाराणसी और गाजियाबाद हैं. इस सम्मेलन को लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की गई हैं. 

ये भी पढ़ें- UP GIS 2023: मोदी को तीसरी बार PM बनाने की तैयारी में जुटे अमित शाह, इंवेस्टर समिट में बताया अपना प्लान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget