एक्सप्लोरर

हेरिटेज जोन से लखनऊ की सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगा नया आयाम, उठाया गया ये कदम

UP News: हुसैनाबाद में तैयार किये जा रहे है हेरिटेज जोन के विकास कार्यों का जायजा लेने मंडलायुक्त रोशन जैकब ने कहा कि, इससे लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम मिलेगा.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के हुसैनाबाद में लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow Vikas Pradhikaran) की तरफ से तैयार किए जा रहे हेरिटेज जोन के विकास कार्यों का जायजा लेने मंडलायुक्त रोशन जैकब पहुंचीं. मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि इन प्रयासों से लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम मिलेगा. उन्होंने फ्रेगरेंस पार्क, म्यूजियम ब्लॉक, फूड कोर्ट, लजीज गली, गुलाब पार्क और नींबू पार्क समेत पूरे जोन का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

निरीक्षण की शुरुआत फ्रेगरेंस पार्क से हुई, जहां इत्र निर्माण की प्रक्रिया को दर्शाने वाला एक इंटरप्रिटेशन सेंटर और अत्याधुनिक कैफेटेरिया तैयार किया जा रहा है. मण्डलायुक्त ने कहा कि यहां की साइनबोर्ड्स, लाइटिंग और मूर्तियों की स्थापना को प्राथमिकता दी जाए ताकि यह स्थान जल्द से जल्द जनता के लिए खोला जा सके.

म्यूजियम ब्लॉक बनेगा सांस्कृतिक आकर्षण का केंद्र
हुसैनाबाद में बन रहे म्यूजियम ब्लॉक का भी मण्डलायुक्त ने दौरा किया. इस ब्लॉक में एक विशेष व्यू पॉइंट बनाया जा रहा है, जहां से पर्यटक पूरे हेरिटेज जोन का विहंगम दृश्य देख सकेंगे. निर्माण कार्य को एक माह में पूरा करने और सांस्कृतिक प्रदर्शनी जैसे कि साहित्य, पेंटिंग्स और कलाकृतियों को चार माह के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं.

फूड कोर्ट में मिलेगा 'लखनवी स्वाद'
फूड कोर्ट में कई बड़ी फ्रेंचाइजी पहले से ही मौजूद हैं, लेकिन मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि लखनऊ की पारंपरिक शाकाहारी, मिष्ठान्न और प्रसिद्ध व्यंजनों को भी शामिल किया जाए, ताकि पर्यटकों को असली लखनवी स्वाद का अनुभव मिल सके. ‘लजीज गली’ को पूरी तरह से हेरिटेज थीम पर तैयार करने का निर्देश दिया गया है. यहां का निर्माण कार्य एलडीए की डिजाइन टीम द्वारा स्वीकृत नक्शे के अनुसार ही होगा.

गुलाब और नींबू पार्कों में बढ़ेगा आकर्षण
गुलाब पार्क में विविध रंगों के सजावटी गुलाबों की योजनाबद्ध तरीके से रोपाई की जा रही है. वहीं नींबू पार्क में बंद पड़े फव्वारे जल्द शुरू होंगे और कैफेटेरिया, बैठने की बेहतर व्यवस्था व रोशनी से इसे और खूबसूरत बनाया जाएगा.

बेहतर यातायात और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
घंटाघर के पास विकसित होने जा रहे पार्किंग जोन से बड़ा और छोटा इमामबाड़ा क्षेत्र पैदल, ई-रिक्शा और टांगे जैसे पर्यावरण अनुकूल साधनों के लिए आरक्षित रहेगा. इससे न केवल पर्यटकों को सहूलियत होगी, बल्कि यातायात भी सुगम बनेगा. इस दौरान एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Shahjahanpur: पति ने पत्नी और 2 बेटियों पर फेंका तेजाब, अवैध संबंध के शक में दिया वारदात को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget