एक्सप्लोरर

UP: 23 नवंबर से खुलेंगे सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज, फिजिकल क्लासेज की होगी छूट, दिशा-निर्देश जारी

उत्तर प्रदेश में 23 नवंबर से यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फिजिकल क्लासेज की छूट होगी. राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय और कॉलेज खोले जाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में करीब 8 महीनों से बंद विश्वविद्यालय और कॉलेजों को 23 नवंबर से खोला जा रहा है. यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फिजिकल क्लासेज की छूट होगी. लखनऊ यूनिवर्सिटी में शताब्दी वर्ष समरोह के चलते 25 नवंबर तक क्लासेज बंद हैं. 25 नवंबर के बाद यूनिवर्सिटी फिजिकल क्लासेज पर फैसला लेगी. इतना ही नहीं अन्य विश्विद्यालय भी अब अपने हिसाब से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फिजिकल क्लासेज चला सकते हैं.

जारी किए गए हैं दिशा-निर्देश बता दें कि, राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय और कॉलेज खोले जाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं. जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि कक्षाओं में अधिकतम 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही उपस्थित रहेंगे. कॉलेज स्टॉफ को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का आदेश दिया गया है. निर्देश में छात्रों से अपील करते हुए कहा गया है कि सभी छात्रों को फेस कवर/मास्क पहनना चाहिए.

कैंपस में छात्रों की भीड़ न लगे गौरतलब है कि, कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च माहीने से राज्य में विश्वविद्यालय और कॉलेज बंद हैं. उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका गर्ग ने सभी जिला मजिस्ट्रेट और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को भेजे अपने आदेश में कहा था कि कक्षाएं चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू की जाएं. कक्षाएं इस तरह से लगें कि कैंपस में छात्रों की भीड़ न इकट्ठी हो.

इन बातों का रखना होगा ध्यान - मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा. - छात्रों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहना चाहिए. - कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चलाई जाएंगी क्लासेज. - हॉस्टल्स में एक कमरे में सिर्फ एक स्टूडेंट के रहने की अनुमति. - कंटेन्मेंट जोन में रहने वाले शिक्षक, कर्मचारी और स्टूडेंट को परिसर में आने की अनुमति नहीं. - छात्रों को ऐसी गतिविधियां विकसित करनी चाहिए जो प्रतिरक्षा बढ़ाने में उपयोगी हों. इनमें व्यायाम, योग, ताजे फल खाना, स्वस्थ्य भोजन और समय से सोना शामिल है. - छात्रों को कोविड- 19 महामारी के मद्देनजर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए. - बिना मास्क किसी को नहीं मिलेगा प्रवेश. - विजिटर्स को नहीं दिया जाएगा कैंपस में प्रवेश. - फिलहाल बायोमेट्रिक उपस्थिति पर रोक. - स्टूडेंट्स लैपटॉप, स्टेशनरी, नोटबुक शेयर नही करेंगे. - विभिन्न स्थानों से आ रहे स्टूडेंट्स को 14 दिन क्वारंटाइन में रखा जाएगा. - मेस में खाने के समय छोटे-छोटे बैच में स्टूडेंट्स को बुलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

लखनऊ: लोहिया संस्थान में दोबारा ज्वाइनिंग के बाद डायरेक्टर डॉ एके त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा, जानें- क्या बताई वजह

पीएम मोदी ने यूपी को 5555 करोड़ की दी सौगात, 42 लाख ग्रामीणों को हर घर मिलेगा साफ पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget