एक्सप्लोरर

Lucknow: महिला की कर दी गलत सर्जरी, विरोध करने पर पति पर की जातिसूचक टिप्पणी, 2 डॉक्टरों पर SC-ST एक्ट में केस दर्ज

UP News: लखनऊ में एक महिला को अंधेरे में रखकर गलत ऑपरेशन करने के मामले में दो डॉक्टरों पर पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है. पुलिस ने दोनों डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में दो डॉक्टरों पर अनुसूचित जाति (Scheduled Caste) की 45 वर्षीय एक महिला मरीज की मौत और उसके पति के खिलाफ अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी (Casteist Remarks) करने का मामला दर्ज किया गया है. अलीगंज एसीपी आशुतोष कुमार ने कहा कि डॉक्टरों के खिलाफ एसटी/एससी एक्ट (SC-ST Act) और अन्य आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामला 2022 का है और अदालत के आदेश पर मडियांव थाने में महिला के पति ने केस दर्ज कराया था. 

पेट में तेज दर्द से पीड़ित सीतापुर की 45 वर्षीय श्रीदेवी को शुरू में सीतापुर के लहरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान पता चला कि महिला को पित्ताशय की पथरी थी और उसके पति को सर्जरी और इलाज के लिए 50 हजार रुपये जमा करने को कहा गया. इस बीच, मरीज की हालत और बिगड़ गई और सीतापुर अस्पताल के एक डॉक्टर ने उसके पति को उसे लखनऊ के एक अस्पताल में ले जाने की सलाह दी. महिला को लखनऊ अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. उसके पति को पिछले साल 27 जुलाई को इलाज पर खर्च के रूप में 1.5 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया.

महिला की सर्जरी के बाद निकलने लगा मवाद
दोनों डॉक्टरों ने मरीज का ऑपरेशन किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ. शिकायतकर्ता ने बताया, 'डॉक्टर ने मुझे बताया कि उसे गैस्ट्रोएंटेराइटिस है और उसे डिस्चार्ज कर दिया.' उस व्यक्ति ने कहा कि जब उसने देखा कि टांके से मवाद जैसा तरल पदार्थ निकल रहा है, तो वह उसे वापस सीतापुर अस्पताल ले गया, जिसने उसे लखनऊ अस्पताल रेफर कर दिया था. पीड़ित व्यक्ति ने बताया, 'डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया और मुझे उसे लखनऊ अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा. मैंने डॉक्टरों को यह कहते सुना कि मेरी पत्नी की हालत गंभीर है. वे सीबीडी (कॉमन बाइल डक्ट) के बारे में बात कर रहे थे.' शिकायतकर्ता ने पुलिस में की अपनी शिकायत में कहा कि मवाद जैसा पदार्थ वास्तव में पित्त था. उन्होंने कहा, 'मैं वापस लखनऊ अस्पताल आया और अपनी पत्नी को वहां भर्ती करने के लिए कहा, लेकिन डॉक्टर ने मुझे गाली देकर बाहर कर दिया.'

ये भी पढ़ें-

UP Politics: 'BJP की सरकार बनाना चाहते हैं अखिलेश यादव, कर रहे हैं मदद', ओम प्रकाश राजभर का चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget