एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव बोले- आय दोगुनी करने का दिया था जुमला, बीजेपी ने किसानों को सड़क पर ला दिया 

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी ने किसानों की आय दोगुनी करने का जुमला दिया था, लेकिन आज उन्होंने किसानों को सड़कों पर ला दिया है. 

लखनऊ: किसानों को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत जारी है. 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी दल अपनी तरह से किसानों का मुद्दा उठाकर उन्हें साधने में लगे हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर किसानों के हित की बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. 

बीजेपी ने दिया था जुमला 
अखिलेश यादव ने एक तस्वीर को ट्वीट करते हुए कहा कि ''भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का जुमला दिया था, लेकिन आज उन्होंने किसानों को सड़कों पर ला दिया है. बांगरमऊ (उन्नाव) में वैकल्पिक व्यवस्था व जगह के अभाव में मकई की फसल सड़कों पर सुखाई जा रही है. क्या यही है भाजपा के विकास का रास्ता.''

पहले भी बीजेपी पर साधा था निशाना
बता दें कि, हाल ही में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी सरकार को किसानों की रत्ती भर भी फिक्र नहीं है. उन्होंने कहा था कि बीजेपी के चार साल किसानों के लिए विनाशकारी साबित हुए हैं. उन्होंने कहा था कि ''तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों को बड़े पूंजीघरानों का आश्रित बना दिया गया है, ना किसान को फसल का दाम मिल रहा है और ना ही उससे किए गये वादे पूरे हो रहे हैं. पिछले दिनों हुई बरसात में हजारों टन गेहूं क्रय केंद्रों में खुले में पड़े रहने से बर्बाद हो गए. किसानों को बहाने बनाकर परेशान किया जा रहा है.''

किसानों की फिक्र नहीं
अखिलेश यादव ने ये आरोप भी लगाया था कि, ''प्रदेश में बीजेपी सरकार को किसानों की रत्ती भर भी फिक्र नहीं है. उनकी धान की फसल भी वैसे ही बर्बाद हुई, जैसा आज गेहूं की फसल के साथ हो रहा है. किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिला है. बीजेपी सरकार ने किसानों के साथ कोई वादा नहीं निभाया. उल्टे उसे खेत के मालिक की जगह मजदूर बनाने का कुचक्र रच दिया.''

किसानों के साथ न्याय होगा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार की किसान विरोधी नीति बीजेपी को भारी पड़ेगी. किसान 2022 के चुनाव के इंतजार में हैं. उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर किसानों के साथ न्याय हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: 

BJP vs SP: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दावा- यूपी चुनाव हार जाएगी बीजेपी, बदलाव चाहते हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget