एक्सप्लोरर

5G in Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ में शुरू हुई 5जी सर्विस, फिलहाल इन इलाकों में मिलेगी सेवा

लखनऊ के कुछ इलाकों में बुधवार से इटरनेट की 5जी सर्विस की शुरुआत कर दी गई है. यह सेवा अब टेलीकॉम कंपनी एयरटेल पहुंचा रहा है. धीरे-धीरे राजधानी के बाकी हिस्सों में भी सेवाओं को विस्तार दिया जाएगा.

UP 5G Service:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में  5जी सर्विस (5G Service) की शुरुआत बुधवार को कर दी गई. लखनऊ में टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने 5जी प्लस सेवाओं को लॉन्च किया है. फिलहाल यह सेवा लखनऊ के कुछ चुनिंदा इलाकों में ही उपलब्ध रहेगी. एयरटेल ने जिन इलाकों का चुनाव किया है उनमें गोमती नगर, हजरतगंज, अलीगंज, एशबाग, राजाजीपुरम,अमीनाबाद, जानकीपुरम, आलमबाग और विकास नगर शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इसके लिए कंपनी अलग से कोई शुल्क नहीं वसूलेगी. 

कंपनी पूरे शहर में सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है. भारती एयरटेल (यूपी) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सोवन मुखर्जी ने एक बयान में बताया कि एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं ग्राहकों को चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जाएंगी. फिलहाल 5जी सक्षम उपकरण पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि एयरटेल के ग्राहक 4जी की स्पीड से 20-30 गुना अधिक गति वाले अत्यधिक तेज नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि मौजूदा सिम पर ही 5जी सेवा का लाभ उठाया जाएगा केवल इसके लिए 5जी सेटिंग ऑन करना होगा. ऐसे में नए मोबाइल फोन पर अब 5जी स्पेसिफिकेशन की जांच करना जरूरी है यानी वह 5जी कम्पैटिबल है या नहीं. 

इन शहरों में 5जी नेटवर्क पहुंचाने की कोशिश

5जी सेवा के लिए फिलहाल देश के 13 शहरों को चुना गया है जिनमें अहमदाबाद, गांधीनगर, जामनगर, बेंगलुरु, चंडीगढ़,  चेन्नेई, दिल्ली, गुरुग्राम, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल है. 5जी नेटवर्क तीन बैंड्स लो बैंड, मिड और हाई फ्रीक्वेंसी बैंड स्पेक्ट्रम के जरिए काम करता है. 5जी नेटवर्क में इंटरनेट की स्पीड 4G से 10 गुना तेज होती है. 5जी पर वीडियो कॉल का अनुभव पहले से बेहतर होगा यानी अगर 4जी में वीडियो स्ट्रीमिंग रुक जाती थी या फिर बफर होता था तो यह दिक्कत 5जी के साथ देखने को नहीं मिलेगी. इंटरनेट की इस स्पीड का फायदा शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ कई क्षेत्रों को होगा.

 ये भी पढ़ें: Gorakhpur News: शराबी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, शव में बदबू आने पर लोगों को लगी भनक, फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget