एक्सप्लोरर

LPG Crisis: नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत, दिन भर भटक रहे लोग, सुबह 5 बजे से गोदाम के बाहर लंबी कतारें

LPG Crisis in Noida: बड़ी संख्या में लोग सुबह 5 बजे से ही लाइन में लगे हुए थे. उपभोक्ताओं का कहना है कि वह कई घंटों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा.

नोएडा में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले दो तीन दिनों से जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरें सामने आ रही थीं, वहीं अब घरेलू गैस सिलेंडर का भी संकट गहराता दिखाई दे रहा है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को गैस लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, लेकिन इसके बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा.

एबीपी न्यूज की टीम जब नोएडा के सेक्टर-54 स्थित गैस गोदाम पर पहुंची तो वहां का नजारा काफी परेशान करने वाला था. बड़ी संख्या में लोग सुबह 5 बजे से ही लाइन में लगे हुए थे. उपभोक्ताओं का कहना है कि वह कई घंटों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि सुबह गैस से भरी गाड़ी गोदाम पर आ भी गई, इसके बावजूद वितरण शुरू नहीं किया गया. 

उपभोक्ताओं ने क्या बताया?

लाइन में खड़े कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं. कुछ लोग अपनी नौकरी और काम छोड़कर बार-बार यहां आ रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. एक उपभोक्ता ने कहा कि घर में गैस खत्म होने के कारण उन्हें मजबूरी में बाहर होटल या फुटपाथ पर खाना खाना पड़ रहा है. 

कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि गैस बुकिंग कराने में भी दिक्कत हो रही है. उपभोक्ताओं का कहना है कि वह कई दिनों से बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी बुकिंग ही नहीं हो पा रही. वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसियां जानबूझकर सिलेंडर रोककर ब्लैक में बेच रही हैं.

उपभोक्ताओं ने किया दावा

कुछ उपभोक्ताओं ने दावा किया कि घरेलू गैस सिलेंडर 3500 रुपये तक में ब्लैक में बेचा जा रहा है. अगर यह आरोप सही है तो यह बेहद गंभीर मामला है.  ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या कुछ गैस एजेंसियां इस संकट को अवसर बनाकर फायदा उठाने की कोशिश तो नहीं कर रही हैं.

दरअसल भारत में ज्यादातर घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस का इस्तेमाल होता है. केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के बाद देश में करोड़ों परिवारों को गैस कनेक्शन मिला है. ऐसे में अगर गैस की आपूर्ति प्रभावित होती है तो उसका सीधा असर आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर पड़ता है. 

नोएडा जैसे बड़े शहर में हजारों परिवार रोजाना घरेलू गैस पर निर्भर हैं. इसलिए गैस की कमी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब सवाल यह उठता है कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करेगा और लोगों को इस समस्या से राहत कब मिलेगी.

ये भी पढ़ें: बुलंदशहर की शिखा का IAS बनने का दावा निकला फर्जी, जश्न में शामिल हुए थे 1200 लोग, अब कहा- गलती हो गई

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget