एक्सप्लोरर

UP News: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका की हत्या का प्रयास, पुलिस गिरफ्त में तीन आरोपी

Uttar Pradesh News: बिजनौर में एक प्रेमी ने शादी के लिए दबाव बनाने पर अपनी प्रेमिका को जान से मारने की कोशिश की, मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 25 वर्षीय युवती को जान से मारने की कोशिश में उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेजराम, गजराम और रावेन्द्र के रूप में हुई है. फिलहाल इस घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैली हुई है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

बिजनौर कोतवाली शहर थाना प्रभारी जीत कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को सालमाबाद गांव में 25 वर्षीय युवती के अचेत अवस्था में मिलने की सूचना मिली थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया.

पीड़िता की मां ने दर्ज कराई एफआईआर

मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी. जिसमें पीड़िता की मां ने तेजराम, गजराम और रावेन्द्र को नामजद किया था. पुलिस की जांच में पता चला कि तेजराम और पीड़िता के बीच प्रेम संबंध थे. तेजराम पीड़िता को तीन-चार साल से शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा था. इसी दौरान पीड़िता पांच माह की गर्भवती हो गई.

गला घोंटकर मारने की कोशिश

इस बात को लेकर तेजराम ने अपने भाई गजराम और रावेन्द्र से चर्चा की. योजना के तहत 10 अगस्त को पीड़िता को घर से बुलाकर तीनों आरोपियों ने उसका गला घोंटकर मारने का प्रयास किया. जब वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई तो मरा समझकर गन्ने के खेत में फेंक दिया और फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को जान से मारने की कोशिश में उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ेंः 
Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव में BJP प्रत्याशी दारा सिंह चौहान कल करेंगे नामांकन, 5 सितंबर को होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
अमेठी में राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, कहा- 'यह मेरी घर वापसी है'
अमेठी में राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, कहा- 'यह मेरी घर वापसी है'
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget