एक्सप्लोरर

2019 का अग्निपथ: सहारनपुर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय जंग के आसार, जानें- कौन-कौन ठोक रहा है ताल

सहारनपुर लोकसभा सीट का चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है, क्योंकि यहां पर गठबंधन की तरफ से हाजी फजलुर्रहमान और कांग्रेस की तरफ से इमरान मसूद को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने मौजूदा सांसद राघव लखनपाल पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

सहारनपुर: सहारनपुर में मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और गठबंधन प्रत्याशी के बीच होगा। जीत को लेकर सभी के अपने दावे हैं। अब किसका दावा और किसकी रणनीति सटीक  रहती है ये नतीजे आने के बाद ही पता चल सकेगा। सहारनपुर लोकसभा सीट का चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है, क्योंकि यहां पर गठबंधन की तरफ से हाजी फजलुर्रहमान और कांग्रेस की तरफ से इमरान मसूद को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने मौजूदा सांसद राघव लखनपाल पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

जनसंख्या और लोकसभा सीटों के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। यूपी की सहारनपुर लोकसभा सीट भी राजनीतिक समीकरण के हिसाब से खाया महत्व रखती है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में ये सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थी। इस सीट पर बीजेपी के राघव लखनपाल ने परचम लहराया था। इस बार सपा-बसपा का गठबंधन बीजेपी के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है और ऐसे में सहारनपुर सीट पर कब्जा जमाए रखना बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा।

जानें- सहारनपुर लोकसभा सीट का इतिहास

सहारनपुर सीट पर सबसे पहला चुनाव 1952 में हुआ था, तब से लेकर 1977 तक इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा था। 1977 में इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव से लेकर 1996 में तक इस सीट पर जनता दल या जनता पार्टी का कब्जा रहा। हालांकि बीच में 1984 के चुनाव में कांग्रेस ने वापसी की थी। 1996 के बाद ये सीट दो बार भारतीय जनता पार्टी, दो बार बहुजन समाज पार्टी, एक बार समाजवादी पार्टी और फिर 2014 में भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई।

एक नजर समीकरण पर

सहारनपुर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बड़ी लोकसभा सीटों में से एक है। यहां कुल 16,08,833 वोटर हैं। इनमें 8,73,318 पुरुष, 7,35,515 महिला वोटर हैं। 2014 में इस सीट पर कुल 74.2 फीसदी वोट पड़े थे। इस सीट पर 6267 वोट NOTA पर गए थे। सहारनपुर में कुल 56.74 फीसदी हिंदू, 41.95 फीसदी मुस्लिम जनसंख्या है।

सहारनपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद और रामपुरमनिहारन शामिल हैं। इन पांच सीटों में से दो सीटें भारतीय जनता पार्टी, दो कांग्रेस और एक समाजवादी पार्टी के खाते में है।

2014 लोकसभा चुनाव के आंकड़े

2014 में राघव लखनपाल को देशभर में चल रही मोदी लहर का फायदा मिला था। लखनपाल ने अपने प्रतिद्वंदी को 65 हजार से अधिक वोटों से मात दी थी। यहां भारतीय जनता पार्टी का सीधा मुकाबला कांग्रेस के इमरान मसूद से था।

किसे क्या मिला

राघव लखनपाल- भारतीय जनता पार्टी- कुल वोट मिले- 472,999- 39.6 प्रतिशत

इमरान मसूद- कांग्रेस- कुल वोट मिले 407,909- 34.2 प्रतिशत

जगदीश सिंह राणा- बसपा- कुल वोट मिले 235,033, 19.7 प्रतिशत

कौन हैं राघव लखनपाल

युवा सांसदों में से एक गिने जाने वाले राघव लखनपाल अपने पिता निर्भयपाल शर्मा की हत्या होने के बाद राजनीति में आए। निर्भयपाल शर्मा भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व में विधायक रह चुके हैं, 2000 में उनकी हत्या कर दी गई थी। लगातार तीन बार विधायक चुने जाने के बाद 2014 में वह लोकसभा का चुनाव लड़े और सांसद बने।

प्रमुख मुद्दे

- किसानों का गन्ना भुगतान

- रोडवेज बस स्टैंड की मांग

- ओवरब्रिज की मांग

- मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाएं नहीं

- उद्योगों का पलायन रोकने को सरकारी संरक्षण की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget