एक्सप्लोरर

सिर जो तेरा चकराए तो दर्द को यूं कहें बाय-बाय, नेता जी का खास ख्याल रखेंगी ये गोलियां

चुनावी मौसम है तो नेताओं की मेहनत भी बढ़ जाती है। लोगों से मिलना, जनसंपर्क के दौरान यात्रा, भाषण ये वो तमाम काम होते हैं जो एक नेता की शारीरिक व मानसिक थकान को बढ़ा देते हैं।

 

अलीगढ़: चुनावी मौसम है तो नेताओं की मेहनत भी बढ़ जाती है। लोगों से मिलना, जनसंपर्क के दौरान यात्रा, भाषण ये वो तमाम काम होते हैं जो एक नेता की शारीरिक व मानसिक थकान को बढ़ा देते हैं। अब अगर नेता जी थक कर बैठ गए तो चुनाव कैसे लड़ेंगे तो ऐसे में उन्हें अपनी सेहत का खास ख्याल भी रखना होता है।

रह सकते हैं तनाव मुक्त

सेहत का ख्याल रखना हो तो होम्योपैथिक मेडिसिन से बढ़िया विकल्प क्या हो सकता है। वैसे में गर्मी के इस मौसम को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि होम्योपैथी से वो सारे इलाज संभव हैं जो नेताओं की चुस्ती और फुर्ती को कायम रखते हुए उन्हें तनाव मुक्त रख सकते हैं।

हर मर्ज की दवा

होम्योपैथी की छोटी-छोटी गोलियों से टेंशन को दूर भगा सकती हैं। गला बैठ जाए, नींद न आए, आत्मविश्वास हिल जाए, भाषणों में आवाज बुलंद करनी हो या फिर दिल व दिमाग का तरोताजा रखना हो ये गोलियां हर मर्ज को दूर करने में सहायक साबित होंगी।

गला खराब होने पर क्या करें

लगातार भाषण देने से नेताओं का गला खराब हो सकता है। ऐसे में वे नित्य कास्टिकम 30 की आठ-दस गोलियों को खाकर क्षेत्र में जाएं तो बेहतर होगा। यदि परेशानी अधिक हो गई है तो दिन में तीन से चार बार इसका सेवन करें। गले में दर्द अधिक हो तो फाइटोलाका 30 दिन में चार बार ले सकते हैं।

बेहतर रहेगी सेहत

होम्योपैथी विशेषज्ञ कहते हैं कि दिन-रात सम्पर्क, भाषण, भीड़ देखकर या हूटिंग से कई बार घबराहट होने लगती है। चिड़चिड़ापन, बेचैनी आदि किए-कराए पर पानी फेर देती है। ऐसा आत्मविश्वास में कमी से होता है। इसके लिए अर्जेटम नाइट्रिकम, एकोनाइट दवा ले सकते हैं। ये दवाएं बेहतर रिजल्ट देंगी जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

चाहिए चैन की नींद

वरिष्ठ होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. डीके वर्मा का कहना कि नेता इस चिंता में रहते है कि क्या होगा? कैसे होगा। नींद न आने पर काली फस 6 एक्स कारगर है। दिमागी रूप से पस्त रात को सोते समय कैलीफोस 200 व शारीरिक थकावट से दिमाग पस्त हो तो आर्निका मोंटाना व रस टाक्स 30 दिन में तीन-चार लें। नींद के लिए एलोपैथी दवाएं नुकसानदायक हैं।

संतुलित आहार बेहद जरूरी

चुनाव के वक्त नेताओं को खानपान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। नाश्ते में दूध, अंकुरित चने, अंडा, पनीर व एक मिठाई ले सकते हैं। नाश्ता में कमी न रखें। दोपहर के भोजन में दाल, सब्जी, दही, चावल सलाद आदि जरूर शामिल करें। रात में हल्का भोजन लें। तैलीय व मसालेदार भोजन से परहेज करें। फ्रूट जूस जैसे तरल पदार्थ जरूर लें जिससे सेहत बनी रहे और भाषणों का दौर चलता रहे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन
यूपी में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget