एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: PM मोदी के खिलाफ तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे अजय राय, BJP से रह चुके हैं विधायक

UP News: कांग्रेस ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को वाराणसी से अपना उम्मीदवार बनाया है. पांच बार विधायक रहे अजय राय दो बार पीएम के खिलाफ चुनाव लड़ चुके है. उन्हें दोनों बार करारी हार मिली है.

Lok Sabha Election 2024: शनिवार रात को कांग्रेस पार्टी ने वाराणसी सहित अन्य सीटों के लिए अपने लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया. इंडिया गठबंधन की तरफ से वाराणसी सीट पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. अजय राय वाराणसी के स्थानीय नेता हैं. इसके अलावा वाराणसी जनपद में वह पांच बार विधायक रह चुके हैं. हालांकि उन्होंने इससे पहले तीन बार लोकसभा चुनाव में दाव आजमाया है लेकिन तीनों बार उनकी हार हुई है. 

तकरीबन तीन दशक से राजनीति में सक्रिय रहने वाले अजय राय कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ सपा भाजपा के साथ भी चुनावी मैदान में रह चुके है. 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के समय भी अजय राय ने भूमिका निभाई थी. इसके बाद उन्होंने बागी तेवर दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी से अपना रिश्ता खत्म कर लिया और वह 2009 लोकसभा चुनाव में वाराणसी से ही निर्दलीय चुनाव लड़े थे जिसमें उनकी हार हुई थी.

पीएम के खिलाफ तीसरी बार लड़ रहे चुनाव
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं. हालांकि दिलचस्प बात यह भी है कि अजय राय भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए भी उन्होंने वाराणसी से अपने राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाया था.

इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए वह तीन बार विधायक भी चुने गए थे. अजय राय के करीबियों की माने तो -2009 में अजय राय ने  बीजेपी से ही लोकसभा चुनाव टिकट की मांग की थी लेकिन उनको टिकट न देकर मुरली मनोहर जोशी को दिया गया था.

दो बार हो चुकी है करारी हार
2014 लोकसभा चुनाव और 2019 चुनाव में अजय राय प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रहे. हालांकि इन दोनों चुनाव में अजय राय की करारी हार हुई थी. तकरीबन 5 लाख से अधिक वोटो से उनकी इन दोनों लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हार हुई थी.

2014 में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी के खिलाफ बड़े चेहरे के रूप में थे तो 2019 में स्थानीय सपा नेता से ही अजय राय पीछे रह गए थे.  2014 में अजय राय की जमानत जब्त हो गई थी. इसके अलावा 2022 विधानसभा चुनाव में भी अजय राय की वाराणसी - पिंडरा से हार हुई थी.

इस बार पीएम मोदी से सीधा मुकाबला
2024 चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ वाराणसी से अजय राय का सीधा मुकाबला है. इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर वह उम्मीदवार हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें तो निश्चित ही पिछले दोनों मुकाबले से यह मुकाबला अलग है.

इसके अलावा स्थानी नेता के साथ-साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और सूबे में मुख्य विपक्षी नेता के तौर पर भी अजय राय जिम्मेदारी निभा रहे हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अजय राय वाराणसी के लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री मोदी को कितनी चुनौती दे पाते हैं. 

ये भी पढ़ें: बांदा जेल के जेलर समेत दो डिप्टी जेलर सस्पेंड, मुख्तार अंसारी को ले जाने में लापरवाही के चलते हुआ एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में महंगाई का एक और झटका, महंगी हुई बिजली, इतने फीसदी बढ़े दाम
UP में महंगाई का एक और झटका, महंगी हुई बिजली, इतने फीसदी बढ़े दाम
Mahoba News: चचेरे भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, अगले दिन आरोपी ने भी की खुदकुशी
महोबा: चचेरे भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, अगले दिन आरोपी ने भी की खुदकुशी
'बकरा हलाल होते हुए देखा है', कहकर बुलाया फिर चाकू से गोदकर कर दी हत्या, गाजियाबाद में तनाव
'बकरा हलाल होते हुए देखा है', कहकर बुलाया फिर चाकू से गोदकर कर दी हत्या, गाजियाबाद में तनाव
राजनाथ सिंह और CM योगी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे 'नौसेना शौर्य वाटिका', लखनऊ में दिखेगा नौसेना का शौर्य
राजनाथ सिंह और CM योगी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे 'नौसेना शौर्य वाटिका', लखनऊ में दिखेगा नौसेना का शौर्य

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: सूर्या हत्याकांड का खौफनाक वीडियो आया सामने! | Khora | Breaking
Ghaziabad Surya Case: युवक की मौत का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने | Khora Murder | Breaking News
CNG Price Hike: आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका! सीएनजी की कीमतों में अचानक हुआ भारी उछाल! | Mumbai
Karnataka CM : CLP मीटिंग से ठीक पहले DK Shivakumar के हाथ से फिसली बाजी? | Siddaramaiah | Breaking
Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
Riyan Parag Statement: '215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
'215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
MPPHSCL Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
Embed widget