एक्सप्लोरर

Lok sabha Elections 2019 Nagina Constituency History and Politics

नगीना, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा एक सुरक्षित सीट है। अभी तक इस सीट पर सपा और भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। कांग्रेस को इस सीट पर भी अभी तक सफलता नहीं मिली है। नगीना सीट पर मुस्लिम वोटरों की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में सपा-बसपा के गठबंधन के चलते यहां मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। बता दें कि नगीना लोकसभा सीट साल 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इसके बाद साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां पहली सफलता समाजवादी पार्टी को मिली। उसके बाद 2014 में यहां भी मोदी लहर का असर देखने को मिला और भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल कर ली। इस बार के लोकसभा चुनाव में यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है। नगीना का इतिहास नगीना लोकसभा सीट का इतिहास पुराना नहीं है। पहले ये हिस्सा बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ही आता था। 2008 में हुए परिसीमन के दौरान इसे अलग क्षेत्र बनाने की मांग शुरू हुई और 2009 के लोकसभा चुनाव में इसे अलग कर दिया गया। 2009 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के यशवीर सिंह ने यहां पर जीत दर्ज की। लेकिन अगले ही चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2014 में बीजेपी ने यहां धमाकेदार एंट्री की और यशवंत सिंह ने बड़े अंतर से विरोधियों को चित किया। सियासी समीकरण नगीना लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है, यहां करीब 21 फीसदी एससी वोटर हैं। यहां आने वाली सभी विधानसभा सीटों का हिसाब लगाएं तो करीब 50 फीसदी से अधिक मुस्लिम वोटर हैं। यही कारण है कि राजनीतिक लिहाज से ये सीट अहम है। इस सीट पर कुल 14,93,411 मतदाता हैं। इनमें 7,95,554 पुरुष और 6,97,857 महिला वोटर हैं। 2014 में इस सीट पर 63.1 फीसदी वोट डाले गए थे, इनमें से 6,470 वोट NOTA को पड़े थे। नगीना लोकसभा में विधानसभा का गणित नगीना लोकसभा क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, नहटौर और नूरपुर की सीट शामिल है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में तीन सीटें भारतीय जनता पार्टी और दो सीटें समाजवादी पार्टी के पास गई थीं। 2018 में नूरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को हराकर जीत दर्ज की थी। नूरपुर का उपचुनाव कैराना के उपचुनाव के साथ ही हुआ था। ये था जीत का अंतर कौन हैं यशवंत नगीना से दलित सांसद यशवंत सिंह ने हाल ही में सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। यशवंत सिंह सांसद चुने जाने से पहले दो बार विधायक भी रह चुके हैं। 2007 में उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार में वह राज्य सरकार में मंत्री भी बने थे। इस बार ये दिग्गज मैदान में नगीना लोकसभा सीट पर इस बार सपा-बसपा गठबंधन से गिरीश चंद्र मैदान में हैं। वहीं, भाजपा ने इस बार डॉ. यशवंत पर दांव लगाया है। कांग्रेस ने यहां से ओमवती देवी जाटव को मैदान में उतारा है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: सड़क के बीच में छोड़ा हैंडपंप, इंजीनियर्स की लापरवाही, वीडियो वायरल होने के बाद हटा
मिर्जापुर: सड़क के बीच में छोड़ा हैंडपंप, इंजीनियर्स की लापरवाही, वीडियो वायरल होने के बाद हटा
अमेठी के कालिकन धाम में नवरात्रि मेला शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच SP ने लिया जायजा, ड्रोन से निगरानी
अमेठी के कालिकन धाम में नवरात्रि मेला शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच SP ने लिया जायजा, ड्रोन से निगरानी
'गंगा अब माई नहीं, कमाई हो गई', वाराणसी में इफ्तार पार्टी पर भड़के अविमुक्तेश्वरानंद ने साधा निशाना
'गंगा अब माई नहीं, कमाई हो गई', वाराणसी में इफ्तार पार्टी पर भड़के अविमुक्तेश्वरानंद ने साधा निशाना
UP में 4 लेन के हाईवे को मंजूरी, इन जिलों से गुजरेगा रूट, 6969.04 करोड़ होंगे खर्च
UP में 4 लेन के हाईवे को मंजूरी, इन जिलों से गुजरेगा रूट, 6969.04 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
UP Panchayat Chunav: यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Iran-US War: अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget