एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: यूपी में BJP की IT टीम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को समझने की सलाह, 2024 से पहले ये हैं प्लान

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी की कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी पहुंचेंगे. जिलास्तरीय कार्यशाला का भी आयोजन कराया जाएगा. 12- 12 कार्यकर्ता सोशल मीडिया और आईटी टीम में होंगे.

Mission 2024: बीजेपी (BJP) लोकसभा चुनाव की रणनीति को धार देने में जुट गई है. चुनाव से पहले बने विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA) का सामने करने के लिए पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी विपक्ष को बूथवार घेरेगी. हर बूथ का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सोशल मीडिया टीम को मजबूत किया जाएगा. बीजेपी की सोशल मीडिया टीम विपक्ष के झूठे प्रचार को उजागर करेगी. प्रदेश के सभी 1,62,000 बूथों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा. हर बूथ पर दो-दो व्हाट्सएप ग्रुप काम करेंगे. सोशल मीडिया और आईटी सेल के कार्यकर्ताओं को बीजेपी की विचारधारा का काम सौंपा जाएगा. बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित युवाओं को जोड़ने की भी कवायद है. व्हाट्सएप ग्रुप की मदद से विपक्ष के सरकार विरोधी प्रचार का मुकाबला किया जाएगा. 

चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर कार्यशाला आयोजित करेगी बीजेपी

बीजेपी लखनऊ के साथ-साथ 12 जिलों में सोशल मीडिया कॉन्क्लेव कराएगी. सोशल मीडिया कॉन्कलेव में इंफ्लुएंसर को न्योता दिया जाएगा. बीजेपी की कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी पहुंचेंगे. जिलास्तरीय कार्यशाला का भी आयोजन कराया जाएगा. 12- 12 कार्यकर्ता सोशल मीडिया और आईटी टीम में होंगे. एक को संयोजक, दूसरे को सहसंयोजक और बाकी अन्य को फेसबुक ,इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और X का प्रभारी बनाया जाएगा.

आईटी कार्यकर्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समझने का सुझाव

विधानसभा और मंडल स्तर पर भी दो की बजाय पांच की टीम लगाई जाएगी. बदलाव इसी महीने शुरू कर दिया जाएगा. बीजेपी की आईटी टीम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी समझने की सलाह दी गई है. विपक्ष की फेक आईडी पहचान कर जनता के सामने लाने की भी योजना बनी है. बीजेपी के उत्तर प्रदेश में 98 संगठनात्मक जिले हैं. 98 संगठनात्मक जिलों में आईटी और सोशल मीडिया पर आयोजित कार्यशाला 15 सितंबर तक पूरी हो जाएगी. बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में ट्विटर और फेसबुक को हथियार बनानेवाली बीजेपी ने इस बार व्हाट्सएप पर ज्यादा भरोसा जताया है. 

Raja Bhaiya Divorce: तलाक के मुद्दे पर राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget