एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के पास ना घर है..ना कार, फिर भी देश के अमीर नेताओं में आते हैं, जानें- कुल संपत्ति

Rahul Gandhi Net Worth: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. आईए आपको बताते हैं उनके पास कुल कितनी संपत्ति है.

Rahul Gandhi Net Worth: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल की वायनाड सीट से सांसद राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. राहुल गांधी की यात्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश में है और आज राहुल गांधी सुल्तानपुर पहुंचे हुए हैं. हालांकि इन दिनों उनके यूपी की अमेठी सीट से भी चुनाव लड़ने की चर्चा है. साल 2019 में उन्हें यहां बीजेपी की स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. 

यूपी की अमेठी सीट कांग्रेस का गढ़ रही है. ऐसे में कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी एक बार फिर से यहाँ से चुनाव लड़ें. राहुल गांधी अमेठी से लगातार तीन बार साल 2004 से 2019 तक सांसद रहे हैं. 

राहुल गांधी की कुल संपत्ति कितनी है
राहुल गांधी की गिनती कांग्रेस के ही नहीं बल्कि देश के अमीर नेताओं में होती है. लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी उनके पास न तो अपना घर है और न ही अपनी कोई गाड़ी है. हालांकि उनके पास कुछ कृषि भूमि और कुछ निवेश है. 

साल 2019 लोकसभा चुनाव के एफिडेविट के मुताबिक राहुल गांधी की नेटवर्थ लगभग 15 करोड़ रुपये के आसपास है. लेकिन, इसके साथ ही उन पर 72 लाख रुपये का लोन भी है. राहुल गांधी के पास अपना कोई मकान नहीं है. राहुल गांधी को विरासत में 2.34 करोड़ की जमीन मिली है, जो दिल्ली के महरौली में है. राहुल गांधी के पास अपनी कोई कार भी नहीं है. 

राहुल गांधी के इस बार यूपी की अमेठी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा की जा रही है. हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान आया है. लेकिन, पार्टी कार्यकर्ताओं गाहें-बगाहे राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की अपील करते रहे हैं. वहीं सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद उनकी सीट रायबरेली को लेकर भी सस्पेंस बढ़ा हुआ है. क़यास लग रहे हैं कि प्रियंका गांधी इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.

BJNY In UP: अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग पर क्या बोले राहुल गांधी, जानें- क्या था कांग्रेस नेता का रिएक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, रामपुर विकास प्राधिकरण ने जारी किया आदेश
यूपी में जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, रामपुर विकास प्राधिकरण ने जारी किया आदेश
Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश
हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की तलाशी, दिए आदेश
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget