एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में मतदान जारी, मुजफ्फरनगर से कैराना तक सपा ने लगाए गंभीर आरोप, बूथ कैप्चरिंग का दावा

UP Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: UP की आठ लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी. वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रशासन पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया है. सपा ने ईवीएम खराब होने की शिकायत की

UP Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण के मतदान जारी है. यूपी की सहारनपुर, कैराना, नगीना, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर और मुरादाबाद में मतदाता सुबह से मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं. तो वहीं राजनीतिक दलों के लोग सभी मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि वे अपने घरों से बाहर निकल कर मतदान करें. इधर, मतदान शुरू होने के साथ समाजवादी पार्टी की तरफ से वोटिंग को लेकर शिकायतें की गई हैं. 

पहले चरण के लिए यूपी की आठ सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. समाजवादी पार्टी की तरफ से आरोप लगाया गया है कि कैराना लोकसभा के शामली में गर्वमेंट वूमेन कॉलेज, कांदला की बूथ संख्या 292, 290 पर मतदान कर्मी विशेष वर्ग के मतदाताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं जिससे मतदान कर रहे हैं. तो वहीं कैराना लोकसभा की शामली में बूथ संख्या 46 में ईवीएम खराब होने की शिकायत की है. पार्टी की तरफ से ट्वीट कर इस मामले में चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की बात कही है.

सपा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के गांव कुटबा कुटबी में पैरा मिलिट्री फोर्स भेजे जाने पर  बीजेपी के एजेंटों पर लगाया बूथ कैपचररिंग का आरोप लगाया है. इलेक्शन कमीशन को लेटर लिख कर शिकायत की.

सपा ने की EVM खराब होने की शिकायत
इधर, सहारनपुर लोकसभा के खेमका सदन मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 169 और 173 पर ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग की तरफ से की गई है. सहारनपुर लोकसभा के नकुड़ के सरूरपुर तगा में बूथ संख्या 227 पर ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत की गई. रामपुर लोकसभा के नगर पालिका स्वार में बूथ संख्या 118 पर ईवीएम मशीन खराब होने पर सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की है. तो वहीं पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के पूरनपुर के ग्राम लोधीपुर में बूथ संख्या 95 पर ईवीएम मशीन बंद होने के शिकायत सामने आई है. सपा का कहना है कि मशीन बंद होने से मतदान नहीं हो पा रहा है.

समाजवादी पार्टी की तरफ से आरोप लगाया गया कि पीलीभीत लोकसभा में प्रशासन सपा बूथ एजेंटो को परेशान कर रहा है. सपा ने आरोप लगाया है कि कार्यकर्ताओं को जबरन थाने में बंद किया गया है जिससे मतदान प्रभावित हो रहा है. सपा की तरफ से इस मामले में चुनाव की तरफ से संज्ञान लेने की मांग की गई है. कैराना लोकसभा के कैराना नगर इस्लामिया इंटर कॉलेज में धीमी गति से मतदान का आरोप लगाया है. आरोप है कि प्रशासन जबरन मतदान की गति को प्रभावित कर रहा है. रामपुर लोकसभा के बूथ संख्या 164 पर ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत की गई है. तो वहीं कैराना लोकसभा के बूथ संख्या 94 पर मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप पीठासीन अधिकारी पर लगाया और कहा कि अधिकारी परेशान कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Aligarh Crime News: 50 हजार का इनामी लड्डन उर्फ लड्डू गिरफ्तार, 12 साल से फरार चल रहे आरोपी पर कई मुकदमे थे दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी का सदस्य बनने से इनकार पर डॉक्टर को पीटा, सरकारी संपत्ति भी तोड़ी
यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी का सदस्य बनने से इनकार पर डॉक्टर को पीटा, सरकारी संपत्ति भी तोड़ी
रसोई गैस सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी, अखिलेश यादव बोले- 'रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ...'
रसोई गैस सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी, अखिलेश यादव बोले- 'रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ...'
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु की मौत, गेट नंबर-3 पर बिगड़ी थी तबीयत
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु की मौत, गेट नंबर-3 पर बिगड़ी थी तबीयत
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 29 यात्री; सामान जलकर हुआ खाक
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 29 यात्री; सामान जलकर हुआ खाक

वीडियोज

Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
French Open Prize Money: फ्रेंच ओपन का फाइनल आज, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश; जानिए कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
फ्रेंच ओपन का फाइनल आज, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश; जानिए कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Madrasa Board: क्या‌ मदरसा चलाने के लिए भी लेना‌ होता है लाइसेंस, जानें कहां से मिलती है इसकी परमिशन?
क्या‌ मदरसा चलाने के लिए भी लेना‌ होता है लाइसेंस, जानें कहां से मिलती है इसकी परमिशन?
Embed widget