एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Phase 1: मुजफ्फरनगर में नरेश टिकैत ने कहा- लोगों का चुनाव से मोह हुआ भंग

Lok Sabha Election 2024: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि मुजफ्फरनगर में संजीव बालयान और हरेंद्र मलिक के बीच कांटे का मुकाबला है.  यहां त्रिकोणीय मुकाबला बन रहा है.

UP Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को सुबह सात से ही मतदान प्रक्रिया शुरु हो चुकी है. लोगों में अपने जनप्रतिनिधि चुनने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता बढ़ चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभा रहे हैं और एक लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं. तो भला राजनीतिक दलों के नेता कहां पीछे रहने वाले है. आम मतदाताओं के साथ नेताओं ने अपने मताधिकार प्रयोग किया. चुनाव को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई है.

लोकसभा चुनाव का सियासी रण शुरू हो गया  है. यूपी में पहले के चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की प्रतिक्रिया सामने आई है. मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट को लेकर नरेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है. नरेश टिकैत ने कहा कि मुजफ्फरनगर में संजीव बालयान और हरेंद्र मलिक के बीच कांटे का मुकाबला है. नरेश टिकैत ने कहा कि चुनाव से अब लोगों का मोह भंग हो चुका है. उन्होंने पूरे भारत में एक ही चुनाव और तीसरे रिजल्ट घोषित करने की बात दोहराई है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव कराने की जरूरत ही क्या है? 

त्रिकोणीय मुकाबले बन रहे आसार
यूपी की मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला बनता दिखाई दे रहा है. मुजफ्फरनगर सीट से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. बीजेपी तरफ से केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालयान एक फिर चुनाव मैदान में हैं तो वहीं इंडिया गठबंधन की समाजवादी पार्टी की तरफ से हरेंद्र मलिक मोर्चा संभाले हुए हैं. तो वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी की तरफ से दारासिंह प्रजापति चुनाव मैदान में जीत का दावा कर रहे हैं. मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 18,16,284 है जिनमें पुरुष मतदाता 9,68,265 महिला मतदाता 8,47,875 है और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 143 है. जो आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे.

ये भी पढ़ें: UP Board Results 2024: यूपी बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ी बड़ी खबर, मेरिट लिस्ट तैयार, दो से तीन दिनों में आएगा परिणाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget