एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पवन सिंह के चुनाव लड़ने के ऐलान पर भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Lok Sabha Election 2024: नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गानों में अश्लीलता को लेकर उन पर निशाना साधा है और कहा कि अब महिलाएं अपने सम्मान की रक्षा स्वयं करें.

Neha Singh Rathore: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर अभिनेता पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है. पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी और कहा कि वो बिहार की काराकट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. जिसके बाद भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर उनके गाने को लेकर हमला किया है.

नेहा सिंह राठौर लगातार भोजपुरी गानों में अश्लीलता के मुद्दे को जोर-शोर से उठा रही है. पवन सिंह के चुनाव लड़ने के एलान पर नेहा ने एक के बाद उनके भोजपुरी गानों की वीडियो क्लिप शेयर करते हुए निशाना साधा और कहा कि अब महिलाएं अपने सम्मान की रक्षा खुद करें. 

नेहा राठौर ने साधा निशाना
नेहा राठौर ने एक्स पर लिखा, 'मारब गोली त लहंगा लहक जाई..! रिमोट से लहँगा उठाने वाले तो भाजपा के टिकट पर संसद पहुंच चुके हैं, अब लहंगे में गोली मारने वाले संसद पहुंचने की तैयारी में हैं. भूतपूर्व भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. महिलाएं अपने सम्मान की सुरक्षा स्वयं करें. चुनाव प्रचार के दिनों में लहंगा पहनकर सड़क पर न निकलें.'

एक और पोस्ट में नेहा राठौर ने लिखा, 'साली जी के .... ल आ भाभी जी के .... ल..! लाखों लोगों की आवाज़ बनकर देश की संसद में जाने के लिए कितनी दृढ़ता और नैतिक बल की जरूरत होती है, उस पर चर्चा का अब कोई मतलब नहीं बचा है. जमाना “बदनाम होंगे तो क्या नाम न होगा!” के गुरुमंत्र से चल रहा है.' 

उन्होंने आगे कहा, 'ऐसे में लाखों लोगों के ‘भइयाजी’ और मिलियंस व्यूज़ पाने वाले बाहुबली स्टार और रोल मॉडल संसद जाने को तैयार बैठे हैं. राम जाने इन्होंने भाजपा का टिकट वापस क्यों कर दिया! जबकि इनके जैसों के लिए तो एकदम मुफ़ीद पार्टी है भाजपा! ख़ैर, महिलाओं के सम्मान में नये धुरंधर मैदान में आ चुके हैं. महिलायें अब अपने सम्मान की सुरक्षा स्वयं करें.'

नेहा सिंह राठौर अपने बेबाक बयानों और कविताओं के लिए जानी जाती है. इससे पहले बीजेपी ने पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था, जिसके बाद भी नेहा सिंह राठौर ने उनके गानों में अश्लीलता के मुद्दे को उठाते हुए निशाना साधा. बाद में पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, जिसके बाद कहा गया कि नेहा राठौर के हमले के बाद उन्होंने ये फ़ैसला लिया है. हालांकि बाद में पवन सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, जिसके बाद एक बार फिर चुनाव लड़ने की बात कही. पवन सिंह अब निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. 

Lok Sabha Election 2024: यूपी से चुनाव लड़ना चाहते थे पवन सिंह? इस सीट से किया था दावा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिन पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिन पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
गाजियाबाद: खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा युवक, देखती रही पुलिस! अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें
गाजियाबाद: खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा युवक, देखती रही पुलिस! अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें
UP News: अखिलेश यादव के खिलाफ ओपी राजभर का नया दावा- 'सपा को वोट नहीं दिया तो फूंक दिए 13 दलितों के घर'
अखिलेश यादव के खिलाफ ओपी राजभर का नया दावा- 'सपा को वोट नहीं दिया तो फूंक दिए 13 दलितों के घर'
अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर वॉर तेज, अयोध्या से मथुरा और सीतापुर तक... कहीं लगाए तो कहीं जलाए बैनर
अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर वॉर तेज, अयोध्या से मथुरा और सीतापुर तक... कहीं लगाए तो कहीं जलाए बैनर

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget