एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल के अधिकारियों की मीटिंग, चेकिंग पोस्ट पर ड्रोन से होगी निगरानी

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव निष्पक्ष तरीके से हो इसके लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है. वहीं अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर फिजिकल और टेक्निकल सुरक्षा बढ़ाने लिये अधिकारियों ने पूरी तैयारियां कर ली है.

UP Lok Sabha Election 2024: देश में आम चुनाव का बिगुल बज चुका है. आचार संहिता लगने के साथ ही उसके पालने के लिए अधिकारी मंथन कर रहे हैं. गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में छठे और सातवें चरण में चुनाव होना है. साल 2024 के लोकसभा चुनाव की शुचिता को बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है. चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए भारत-नेपाल के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक साथ मीटिंग की है. मीटिंग में अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर फिजिकल और टेक्निकल सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही असामाजिक तत्वों, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, ब्‍लैक मनी और अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां की गई.

महराजगंज के भारत-नेपाल की सीमा को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय सोनौली बार्डर पर भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव और आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. असामाजिक तत्वों के साथ ही अन्य गतिविधियों पर भी सुरक्षा एजेंसियों की नजर है. दोनों देश के बीच सामंजस्य को देखते हुए दोनों ओर के बॉर्डर पर फिजिकल और तकनीकी जांच को तेज कर दिया गया है. सोनौली बॉर्डर के पास एक होटल में दोनों देशों के प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों ने बैठक की.

निष्पक्ष चुनाव के लिए अधिकारियों ने बनाई रणनीति
गोरखपुर जोन के एडीजी डा. केएस प्रताप कुमार और महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा के साथ ही नेपाल राष्‍ट्र के बॉर्डर से सटे नेपाल के तीन जिले के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए. महाराजगंज में हुई बैठक में सिद्धार्थनगर में भी बढ़नी और अन्‍य इंटरनेशनल बार्डर को देखते हुए कई अधिकारी सम्मिलित हुए. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बैठक में अधिकारियों ने रणनीति बनाई. इंटरनेशनल बॉर्डर पर असामाजिक तत्वों, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, ब्‍लैक मनी और अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां की गई हैं.

चेकिंग पोस्ट पर ड्रोन से होगी निगरानी
गोरखपुर जोन के एडीजी जोन डा. केएस प्रताप कुमार ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य आम चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराना है. दोनों देशों के अधिकारियों ने इस बैठक में ज्‍वाइंट चेकिंग और सीसीटीवी से उसे लैस करने के साथ ड्रोन से निगरानी और असामाजिक तत्व जो दोनों ओर के हैं, उनकी सूची को शेयर किया गया है. इसके साथ ही चुनाव में गड़बड़ी करने के संदेह वाले लोगों पर भी दोनों देशों के अधिकारियों की पूरी नजर रहेगी.

 नेपाल के अधिकारियों ने सहयोग की बात कही
महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि आम चुनाव को देखते हुए भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच बैठक की गई है. इसमें नेपाल के नवलपरासी, बढ़नी और रुपनदेही के साथ बिहार के पश्चिमी चंपारण और बगहा के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है. अराजकतत्वों के साथ कैश और अन्य गतिविधियों का यहां से संदेह रहता है. यही वजह है कि महाराजगंज मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ यहां पर बैठक की गई है. नेपाल के तीन जिलों के अधिकारियों ने भी आपसी समन्वय के साथ चुनाव को शुचिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए सहयोग देने की बात कही है. हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध हैं.  

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के बीच आज वाराणसी पहुंचेंगे CM योगी, काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget