एक्सप्लोरर

UP Politics: जयंत चौधरी को लेकर BSP सांसद के बयान से हचलच तेज, बढ़ सकती हैं चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी के सांसद मलूक नागर के एक बयान ने पश्चिमी यूपी की सियासत गर्मा दी है. मलूक नागर ने जयंत चौधरी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे भीम आर्मी चीफ की टेंशन बढ़ सकती है.

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (BSP) और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) के बीच तल्खी किसी से छुपी नहीं है. चंद्रशेखर भले ही बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) को अपना राजनीतिक गुरू बताते हुए न थकते हों, लेकिन बसपा को वो फूटी आंख नहीं सुहाते हैं. इस बीच बसपा सांसद मलूक नागर ने राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिससे चंद्रशेखर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. मलूक नागर का ये बयान पश्चिमी यूपी की सियासत में भी हलचल मचा सकता है. 

पश्चिमी यूपी में जयंत चौधरी का बड़ा जानधार है ये तो सब जानते हैं. जाट मतदाताओं में उनकी लंबे समय से पैठ रही है, पश्चिमी यूपी की 12-14 सीटों पर जाट मतदाता सीधा असर डालते हैं. ऐसे में समाजवादी पार्टी हो या बीजेपी दोनों चाहते हैं कि जयंत उनके साथ आ जाए. इस बीच बसपा ने भी अब जयंत चौधरी पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं. बसपा सांसद मलूक नागर ने जयंत की दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि वो पश्चिमी यूपी के बड़े नेता है. वो जहां भी जाएंगे उसी का पलड़ा भारी हो जाएगा. 

जयंत चौधरी को लेकर क्या बोले बसपा सांसद

एक निजी चैनल से बात करते हुए बसपा सांसद ने कहा कि "जयंत चौधरी पश्चिमी यूपी के बड़े नेता है. वो जहां जाएंगे, वहां का पलड़ा भारी हो जाएगा." मलूक नागर के इस बयान को एक नए सियासी समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि बसपा उन्हें अपने पाले में लेना चाहती है. जयंत चौधरी भी पश्चिमी यूपी में ओबीसी, मुस्लिम और दलित समीकरण के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश में लगे हुए हैं. ऐसे में अगर जयंत चौधरी बसपा के साथ जाते हैं तो चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है, लेकिन ये गठबंधन चंद्रशेखर के गले की हड्डी बन सकता है. 

पश्चिमी यूपी में जयंत चौधरी और चंद्रशेखर की करीबी किसी से छुपी नहीं है. खतौली उपचुनाव से लेकर, जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन तक दोनों नेताओं के बीच अच्छी ट्यूनिंग देखी जाती है. यही नहीं जब चंद्रशेखर पर हमला हुआ तो जयंत चौधरी उनका हाल-चाल लेने भी पहुंचे थे. ऐसे में अगर बसपा की जयंत चौधरी के साथ एंट्री होती है तो चंद्रशेखर का पत्ता कटना तय है. 

Mathura Building Collapse: मथुरा में बंदरों की लड़ाई की वजह से गिरा मकान का छज्जा! लोगों ने बताया- आखिर क्या हुआ था? 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget