एक्सप्लोरर

Lockdown में सबके पसंदीदा Zoom App पर हैकर्स का साया, डार्क वेब पर डॉलर्स में बिक रहा है डाटा

Lockdown में सबके पसंदीदा Zoom App पर हैकर्स का साया मंडरा रहा है। हैकर्स जूम ऐप के प्रिवेसी और सिक्यॉरिटी बग्स से 5,000 से 30,000 डॉलर तक कमा रहे हैं।

एबीपी गंगा। लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर लोग अपना टाइम ऑनलाइन गुजार रहे हैं। कॉर्पोरेट मीटिंग्स ऑनलाइन हो रही हैं, तो वहीं ज्यादातर लोग अपने घरों से ही काम (Work From Home) कर रहे हैं। इस लॉकडाउन के दौरान वीडियो मीट ऐप जूम (Zoom) ने काफी ज्यादा पॉप्युलैरिटी हासिल की है। व्हाट्सएप, टिकटॉप, फेसबुक जैसे फेमस ऐप को पछाड़ने वाला Zoom App अब हैकर्स के निशाने पर आ गया है। प्रिवेसी और सिक्यॉरिटी बग्स के माध्यम से हैकर्स जोरदार कमाई कर रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में वीडियो मीट ऐप जूम जूम ने भारत में व्हाट्सएप और टिकटॉक को पछाड़ते हुए प्ले स्टोर में नंबर-1 फ्री ऐप की जगह बना ली थी। इस ऐप को भारत में 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए ज्यादातर लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं।

हैकर्स कमा रहे हैं 5,000 से 30,000 डॉलर

हाल ही में MotherBoard ने एक हैकर का इंटरव्यू लिया था। जिसमें हैकर ने दावा किया कि वो जूम ऐप के प्रिवेसी और सिक्यॉरिटी बग्स से 5,000 से 30,000 डॉलर तक कमा रहे हैं। उसने बताया कि ये प्रिवेसी और सिक्यॉरिटी बग्स इन कीमतों में डार्क वेब पर बिक रहे हैं।

विवादों से जूम का नाता पुराना

इस हैकर के दावे से पहले भी जूम ऐप विवादों में रहा है। MotherBoard की ही एक रिपोर्ट में ये कहा गया था कि जूम ऐप का iOS वर्जन यूजर्स के डाटा को फेसबुक के साथ शेयर कर रहा है। जिसमें बताया गया कि इस ऐप को ओपन करने पर ये यूजर्स के टाइम जोन और शहर की जानकारी फेसबुक तक पहुंचाता है।हालांकि, इस रिपोर्ट के बाद कंपनी हरकत में आई और उसने उस कोड को डिलीट कर दिया, जिसकी वजह से जूम यूजर्स का डाटा फेसबुक तक पहुंच रहा था।

जूम से एक बार में 100 लोग कर सकते हैं वीडियो चैटिंग

इस ऐप की खासियत ये है कि ये एक फ्री एचडी मीटिंग ऐप है। जिसपर अधिकतम 100 लोग एक साथ वीडियो चैटिंग कर सकते हैं। इसकी एक बड़ी खासियत इसकी आसान यूजर इंटरफेस। इसके अलावा जूम पर कई और भी फीचर्स दिए गए हैं, जिन्हें यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस ऐप के फ्री वर्जन में भी 100 लोगों को एक साथ जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा ऐप में 40 मिनट की ग्रुप कॉलिंग और वन-टू-वन मीटिंग की भी सुविधा प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें:

Coronavirus: TikTok, WhatsApp को पछाड़ते हुए Lockdown में लोगों की पहली पसंद बना ये ऐप, लेकिन डाउनलोड करने से पहले हो जाएं सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget