एक्सप्लोरर

Lemon Price in Dehradun: नींबू के बढ़ते दामों ने ग्राहकों का जी किया खट्टा, देहरादून के मंडी में तीन सौ रूपये के पार हुए दाम

नींबू के बढ़ते दामों ने ग्राहकों का जी खट्टा कर दिया है. मंडी में ही नींबू की कीमत इतनी है कि लोग नींबू से दूरी बनाने लग गये हैं. उत्तराखंड में नींबू की बढ़ती कीमतों की वजह से सप्लाई भी घट गई है.

Uttarakhand News: नींबू (Lemon) के बढ़ते दामों ने ग्राहकों का जी खट्टा कर दिया है. मंडी में ही नींबू की कीमत इतनी है कि लोग नींबू से दूरी बनाने लग गये हैं. उत्तराखंड (Uttarakhand) में नींबू की बढ़ती कीमतों की वजह से सप्लाई भी घट गई है. नींबू महंगाई में दोहरा शतक लगा चुका है. देहरादून (Dehradun) में मंडी से बाहर नींबू तीन सौ रुपये से अधिक दाम पर बिक रहा है. मंडी में नींबू का प्रति किलो फुटकर दाम लगभग 200 रुपये है.

घटी नींबू की सप्लाई
उत्तराखंड में नींबू का उत्पादन ज्यादा नहीं होता है. ऐसे में दक्षिण भारत से राज्य में नींबू की सप्लाई होती है. सप्लाई बहुत कम होने का कारण भी दाम लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं नियमित डिमांड वाले होटल, वैडिंग प्वाइंट संचालकों ने भी खपत कम कर दी है. लोगों की किचन से भी नींबू गायब हो गया है. नींबू ने इस बार अक्सर दाम बढ़ने वाले टमाटर और प्याज को पछाड़ने का मन बना लिया है. प्याज टमाटर का विकल्प तो लोगों के पास होता भी है लेकिन नींबू का कोई विकल्प नहीं है. अच्छी क्वालिटी के नींबू भी मार्केट से गायब हो गया हैं.

और बढ़ सकते हैं नींबू के दाम
अभी तो गर्मियों ने दस्तक मात्र दी हैं. गर्मियों में पहला पसंदीदा पेय पदार्थ नींबू अभी से महंगा हो गया है. जानकारों की मानें तो गर्मियां जब अपने शबाब पर होंगी तो नींबू और तेवर दिखाएगा. उत्तराखंड में चेन्नई, आंध्रा व बेंगलुरु से सबसे अधिक सप्लाई होती थी लेकिन बढ़ते दामों के चलते ज्यादातर राज्य अपने उत्पादन का खुद ही इस्तेमाल कर रहे हैं. गर्मियों के और बढ़ने के साथ ही नींबू के दाम और बढ़ेंगे ऐसा तय माना जा रहा है. 

नींबू के फायदे हैं अनेक 
नींबू का इस्तेमाल लोग स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी करते हैं. नींबू के सेहत को लेकर कई फायदे हैं. नींबू से दिल स्वस्थ रहता है. डॉक्टर सलाह देते हैं कि नियमित नींबू खाने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारियों को काबू किया जा सकता है. नींबू में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. ये जहां एक ओर पेट के फैट को कम करता है वहीं भूख को भी नियंत्रित रखता है. बलों को घना बनाना हो या फिर चेहरे पर ग्लो लाना है नींबू का इस्तेमाल किया जाता है. लेकन नींबू के बढ़ते दामों ने ग्राहकों का जी खट्टा कर दिया है. 

ये भी पढ़ें-

UP: कानपुर देहात में अपराध बेलगाम, लूट की वारदात को अंजाम देकर तमंचा लहराते हुए भागे बदमाश

Rama Navami 2022: गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले

Embed widget