एक्सप्लोरर

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान खत्म, तीन बजे तक औसतन 50% वोट पड़े

यूपी में पंचायत चुनाव के लिये गुरुवार को चौथे चरण के लिये मतदान हुआ. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक पचास फीसदी मतदान हुआ.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में 17 जिलों में गुरुवार को मतदान खत्म हो गया. अपराह्न तीन बजे तक औसतन करीब 50% वोट पड़े. राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, अपराहन 3:00 बजे तक लगभग 50% मतदान हो चुका है. वोट शाम छह बजे तक डाले गये, और जो भी मतदाता छह बजे तक मतदान केंद्र के अंदर आ जाएंगे उन्हें वोट डालने का मौका दिया जाएगा.

हापुड़ में हुआ सबसे ज्यादा मतदान

अपराहन तीन बजे तक हापुड़ में सबसे ज्यादा 54.60 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं, बांदा में सबसे कम 42.99 फीसद वोट पड़े. चौथे और अंतिम चरण में पंचायतों की दो लाख 10 हजार से ज्यादा सीटों के लिए पांच लाख 27 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण में दो करोड़ 98 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

इन जिलों में हुई वोटिंग

चौथे चरण में अंबेडकर नगर, अलीगढ़, कुशीनगर, कौशांबी, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, बुलंदशहर, बस्ती, बहराइच, बांदा, मऊ, मथुरा, शाहजहांपुर, संभल, सीतापुर, सोनभद्र तथा हापुड़ जिलों में मतदान हुआ.

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि चौथे चरण में कुल 347436 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. जिला पंचायत सदस्य की 738 सीटों पर 10679 प्रत्याशी मैदान में हैं. इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18356 सीटों पर 55408 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य की 177648 सीटों के लिए 114400 उम्मीदवार मैदान में हैं.

उन्होंने बताया कि अंतिम चरण का मतदान निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से कराने के लिए 243708 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है इनमें 395 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 2665 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हैं.

15 और 19 अप्रैल को हुआ था पहले और दूसरे चरण का चुनाव

राज्य में गत 15 और 19 अप्रैल को हुए पहले एवं दूसरे चरण के चुनाव में 71-71 फीसद मतदान हुआ था. वहीं, 26 अप्रैल को हुए तीसरे चरण के चुनाव में 73.5% वोट पड़े थे.

राज्य निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर पंचायत चुनाव मतदान के दौरान कड़ा प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के स्पष्ट आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें.

Coronavirus in UP: एक दिन में रिकॉर्ड 298 लोगों की मौत, 35 हजार से ज्यादा नये मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget