एक्सप्लोरर

UP News: प्रदूषण कम करने के लिए लखीमपुर में बनेगा बायो प्लास्टिक पार्क, सीएम योगी ने दिए निर्देश

UP News: यूपी में सरकार बायो प्लास्टिक पार्क बनाने जा रही है. यह पार्क लखीमपुर के कुंभी गांव में बनाया जाना है. वहीं 1000 हेक्टेयर में बनने वाले पार्क के लिए जमीन तलाश की जा रही है.

UP Bioplastic Park: यूपी सरकार पर्यावरणीय प्रदूषण को कम करने के लिए यहां बायो प्लास्टिक का निर्माण शुरू करने जा रही है. इसका निर्माण दो हजार करोड़ रुपए से होगा. इसके लिए यूपी में बायो प्लास्टिक पार्क की स्थापना करेगी योगी सरकार. ये प्रोजेक्ट यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ तहसील के कुम्भी गांव में होगा. यहां 1000 हेक्टेयर में स्थापित होने वाले इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिये हैं. 

इस पार्क को बलरामपुर चीनी मिल फर्म द्वारा बनाया जाएगा, जिससे यहां न केवल बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा लोगों को बल्कि बायो प्लास्टिक पार्क बनने से इस क्षेत्र में कई और उद्योग भी स्थापित हो सकेंगे. इस पार्क के विकास के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को नोडल बनाया जाएगा.  

क्या होता है बायो प्लास्टिक  
बायो प्लास्टिक एक प्रकार का प्लास्टिक होता है जो प्रकृति से जुड़ी सामग्रियों, जैसे कि मक्का, सूरजमुखी या शक्कर से बनाया जाता है. इसे प्राकृतिक प्लास्टिक भी कहा जाता है. यह तेजी से नष्ट हो जाता है, जिससे इसका पर्यावरण में प्रदूषण प्रभाव कम होता है. इसका उपयोग न केवल पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देता है, बल्कि इसका उपयोग अलग-अलग उद्योगों में भी किया जा सकता है.इसके उपयोग से प्लास्टिक प्रदूषण के खतरे को कम करने में मदद मिलती है.

बायो प्लास्टिक पर किया जाएगा रिसर्च
सरकार का मानना है कि बायो प्लास्टिक पार्क के विकास से नए वैज्ञानिक व तकनीकी क्षेत्र में नौकरी के अवसर भी उत्पन्न होंगे. साथ ही ये पार्क वैज्ञानिकों और रिसर्च करने वाले लोगों के लिए एक मंच भी प्रदान करेगा. जहां वे नई टेक्नोलॉजी और रिसर्च के माध्यम से प्लास्टिक निर्माण की कैपेसिटी को विकसित कर सकते हैं. इस पार्क में प्लास्टिक से जुड़ी अलग-अलग टेक्नोलॉजी का विकास और इस पर रिसर्च भी किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में गर्दा उड़ा रहे अखिलेश यादव का लखनऊ में हो रहा इंतजार, लेने है कई अहम फैसले

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

301 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहा शिवभक्त, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की कामना
301 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहा शिवभक्त, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की कामना
यूपी में मॉनसून सत्र से पहले योगी सरकार पर अखिलेश का तंज, 4 दिन की सरकार...
यूपी में मॉनसून सत्र से पहले योगी सरकार पर अखिलेश का तंज, 4 दिन की सरकार...
गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget