एक्सप्लोरर

UP: कुशीनगर में छात्र की मौत को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, कुकर्म छिपाने के लिए शिक्षक ने की थी हत्या

UP News: कुशीनगर के संस्कृत विद्याालय में किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधानाचार्य समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कुकर्म छिपाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था.

कुशीनगर के संस्कृत विद्यालय में हुई किशोर की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. अनैतिक कार्य करने के प्रयास में असफल होने और राज खुल जाने के डर से पूर्व प्रधानाचार्य ने ही किशोर की गला दबाकर हत्या की थी. वहीं इस घटना ने गुरु-शिष्य परंपरा पर भी गंभीर सवाल खड़ा किया है. 

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद किशोर के शव को सीढ़ी से लटकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया था. पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधानाचार्य उनके दो पुत्र के साथ ही वर्तमान प्रधानाचार्य को भी गिरफ्तार किया है. अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस में इसका खुलासा किया है.

देवरिया जिले का रहने वाला था मृतक

जानकारी के मुताबिक, हाटा कोतवाली क्षेत्र के वीर अब्दुल हमीद नगर वार्ड नंबर 2 में संस्कृत विद्या प्रबोधिनी पाठशाला है जिसमें छात्रों के रहने और पढ़ने का इंतजाम है. देवरिया जिले के महुआडीह थानाक्षेत्र के रामपुर दूबे के रहने वाले धनंजय दूबे ने अपने 11 वर्षीय पुत्र आयुष दूबे का दो वर्ष पूर्व इस विद्यालय में दाखिला कराया था. आयुष विद्यालय में रहकर अध्ययन कर रहा था. 

विद्यालय प्रबंधन ने सुसाइड की दी थी सूचना

इस बीच बीते दिनों आयुष का परिजनों को विद्यालय के प्रबन्धन से सूचना दी गई कि उसके लड़के ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया है. परिजनों के पहुंचने से पहले विद्यालय के स्टाफ ने उसके शव को नीचे उतार दिया था लेकिन परिजनों को घटना पर शक था. परिजनों ने अपना शक पुलिस के सामने रखा तो पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम में आयुष के गले की हड्डी टूटी मिली जिसके बाद पुलिस का शक गहरा गया.

छात्र बोले- पूर्व प्रधानाचार्य करता है अश्लील हरकत

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने इस सनसनीखेज वारदात की जांच के लिए पुलिस की तीन गठित की. पुलिस टीम ने विद्यालय के छात्रों से बात की तो विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य और वर्तमान प्रबंधक प्रभुनाथ पाण्डेय का घिनौना चेहरा सामने आया. छात्रों ने बताया कि प्रभुनाथ पाण्डेय अक्सर छात्रों से अश्लील हरकत करता रहता है. इसके बाद पुलिस ने प्रभुनाथ पाण्डेय को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया.

बताया गया कि बीते 11 सितंबर की रात आरोपी ने मृतक किशोर को अपने कमरे में बुलाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया. जब किशोर अपने साथ हुए कुकर्म को परिजनों से बताने की धमकी दी थी. इसके बाद आरोपी ने गला दबाकर किशोर को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने वर्तमान प्रधानाचार्य और अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर आयुष के शव को विद्यालय परिसर में बने लोहे की सीढी पर धोती के सहारे लटका दिया.

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्यारे प्रभुनाथ पाण्डेय के साथ उसके दो लड़कों शिवनाथ और रामनाथ पाण्डेय के साथ ही विद्यालय के वर्तमान प्रधानाचार्य अवधेश द्विवेदी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. परिजनों की मांग है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई साथ ही उनके घर पर बुलडोजर चले जिसके आगे भविष्य में कोई भी बच्चों के साथ ऐसी हरकत न कर सके.

Input By : अखिलेश तिवारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget