एक्सप्लोरर

Kundarki By Election: सपा सांसद रुचि वीरा ने कुन्दरकी उपचुनाव में चुनाव प्रचार से बनाई दूरी! नाराजगी या कुछ और है वजह?

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का मतदान 20 नवंबर को होगा. भाजपा के रामवीर सिंह ठाकुर व सपा के हाजी मोहम्मद रिजवान हिंदू और मुस्लिम मतदाताओं को अपने-अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे है.

Kundarki By Election: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की कुन्दरकी विधान सभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान की तारीख 13 नवम्बर से बढ़ कर 20 नवम्बर हो गई है. राजनितिक दलों के प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार की रणनीति को बदलते हुए इसे और बढ़ा दिया है. अब नेता अधिक समय मिलने से अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुँचने की कोशिश में हैं. चुनाव प्रचार में भाजपा और सपा दोनों दल सबसे आगे चल रहे नेताओं की अलग-अलग टोलियाँ अलग-अलग इलाकों में भ्रमण और नुककड़ सभाएँ कर मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में करने में जुटी हुई हैं. 

भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ठाकुर के चुनाव प्रचार में यूपी सरकार के चार मंत्री और कई विधायक हिन्दू वोटरों में संपर्क कर वोट मांग रहे हैं तो ख़ुद प्रत्याशी रामवीर ठाकुर मुस्लिम मतदाताओं के बीच पहुँच कर अपने लिए वोट मांग रहे हैं. वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रिजवान ने भी मतदाताओं तक पहुँचने के लिए कई टीमें बनाई हुई है. मोहम्मद रिजवान और उनके बेटे हाजी उवैस अलग अलग काफिले लेकर मतदाताओं के बीच पहुँच रहे हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी के संभल के सांसद ज़ियाउर्रहमान बर्क और राज्य सभा संसद जावेद अली ने नेत्रत्व में भी अलग-अलग टीमें क्षेत्र में घूम रही है और दिन रात प्रचार कर रही हैं.

चुनाव प्रचार में जुटे सपा के नेता
वहीं सपा विधायक मो. फहीम इरफ़ान और कमाल अख्तर एक साथ टीम लेकर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इसके अलावा पूर्व मत्री और सपा विधायक नवाब इक़बाल महमूद,सपा विधायक नवाब जान खान,सपा विधायक हाजी नासिर कुरेशी और जिला अध्यक्ष जय वीर सिंह यादव सहित कई सपा नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं.लेकिन मुरादाबाद की सपा सांसद रूचि वीरा ने अभी तक चुनाव प्रचार से दूरी बना रखी है. वह चुनाव प्रचार में कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं. इतना ही नहीं वह सपा प्रत्याशी के नामांकन वाले दिन भी मौजूद नहीं थी.

क्या बोले सपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रिजवान
सपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रिजवान का कहना है कि उन्होंने सांसद महोदय को दो बार फोन पर बात कर कुन्दरकी आने के लिए निवेदन किया. लेकिन वह अभी नहीं आई हैं. इस मामले में जब सांसद रुचि वीरा से बात करने की कोशिश की गयी तो उनके मीडिया प्रभारी खुशनूद खान ने बताया कि नामांकन वाले दिन के लिए सांसद महोदय को बुलाया नहीं गया था. चुनाव प्रचार के लिए दो बार फोन काल सपा प्रत्याशी की ओर से आ चुका है. लेकिन अभी दिवाली और भाई दूज का पर्व था और हमें कुन्दरकी जाने के लिए अभी वाहनों का पास नहीं मिल पाया है. हम मुरादाबाद के सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के संपर्क में लगातार हैं.

चुनाव प्रचार में अभी तक नहीं दिखी रूचि वीरा
समाजवादी पार्टी के आसपास के जनपदों के तमाम बड़े नेता कुन्दरकी में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. लेकिन सपा सांसद रुचि वीरा के चुनाव प्रचार में अभी तक न दिखाई देने की चर्चा हो रही है. हम आपको बता दें कि कुन्दरकी सीट पर कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और इनमे 11 मुस्लिम हैं. जबकि एक भाजपा प्रत्याशी हिन्दू समाज से है.यहाँ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रत्याशी हाफिज मोहम्मद वारिस के लिए चुनाव प्रचार में खुद यूपी AIMIM के अध्यक्ष शौकत अली डेरा डाले हुए हैं. AIMIM प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में पार्टी के कई अन्य नेता भी दिन रात चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. 

मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में
बसपा और आज़ाद समाज पार्टी सहित निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने अपने चुनाव प्रचार में जुटे हैं. इस सीट पर भाजपा और सपा की लड़ाई में छोटे दलों के प्रत्याशियों की भूमिका भी अहम मानी जा रही है. भाजपा इस बार यहाँ इतिहास बनाने का दावा कर रही है तो सपा अपने किले को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है.इस पर भाजपा सहित सभी प्रत्याशियों की कोशिश मुस्लिम मतदाताओं को अपने पाले में करने की दिखाई दे रही है. क्योंकि इस सीट पर 65 से 70 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता माने जाते हैं जो निर्णायक भूमिका निभाते हैं.इस बार भी मुस्लिमो का साथ जिसे मिलेगा वहीं यहां का विधायक होगा. 

ये भी पढ़ें: यूपी में मदरसों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर AIMPLB की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget