एक्सप्लोरर

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सेना के जवानों के साथ हादसा, कौशांबी के जवान अजीत शुक्ला भी शहीद

राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुए हादसे में कौशांबी के जवान अजीत शुक्ला की भी मौत हुई है. अजीत शुक्ला का शुक्रवार को उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया.

कौशांबी. राजस्थान के श्रीगंगानगर में सेना की जिप्सी के साथ हुए हादसे में कौशांबी का लाल भी शहीद हो गया. पइंसा थाना इलाके के उदिहन बुजुर्ग निवासी अजीत शुक्ला (40) साल 2003 में सेना में भर्ती हुए थे. बता दें कि गुरुवार को श्रीगंगानगर में सेना के जवानों से भरी जिप्सी पलट गई थी. इस हादसे में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए. हादसे के बाद जिप्सी में आग लग गई थी.

ये हादसा उस वक्त हुआ था जब सेना के जवान ट्रेनिंग खत्म कर वापस कैंप आ रहे थे. अजीत शुक्ला की मौत की खबर के बाद उनके गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. दो दिनों के लंबे इंतजार के बाद शव आज घर पहुंचा. शव से लिपट कर परिवार के लोग दहाड़े मारकर चीखने लगे. सिराथू विधायक, एसडीएम एवं सीओ अजीत के गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. शासन की तरफ से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया. वहीं, विधायक ने शहीद द्वार एवं स्मारक बनाने की घोषणा की. राजस्थान के श्रीगंगानगर में सेना के जवानों के साथ हादसा, कौशांबी के जवान अजीत शुक्ला भी शहीद

जेसीओ के पद पर हुआ था अजीत का प्रमोशन अजीत शुक्ला अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं. अजीत की तैनाती पंजाब के बठिंडा में 47वीं वायु रक्षा रेजिमेंट में थी. अजीत तीन महीने पहले अवकाश लेकर घर आए थे. छुट्टी खत्म करने के बाद वापस ड्यूटी पर गए. उनका जेसीओ के पद पर प्रमोशन हो गया था, जिसके लिए उनकी राजस्थान के श्रीगंगानगर में ट्रेनिंग चल रही थी. बुधवार को युद्धाभ्यास खत्म होने के बाद वो साथी जवानों के साथ जिप्सी में सवार होकर बठिंडा आ रहे थे.

पिता ने दी मुखाग्नि अजीत की मौत की खबर उनके पिता को फोन द्वारा सेना के अफसरों ने दी. मौत की खबर मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया. सेना के जवान शुक्रवार दोपहर तीन बजे पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे. अंतिम संस्कार से पहले उन्हें कौशांबी पुलिस ने सलामी दी. उनके पिता राधाकृष्ण ने मुखग्नि दी.

ये भी पढ़ें:

UP Panchayat Election 2021: 12 लाख से ज्यादा वोटर, 81 हजार मतदान केंद्र... जानें क्यों है ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव

अयोध्या: रामलला के भक्तों को अब नहीं मिलेगा चरणामृत, जानिए क्यों लगी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget