एक्सप्लोरर

शॉर्ट टर्म में ऐसे बनाए पैसों से पैसा, भविष्य में होगा फायदा

अगर आपके पास कहीं से अचानक से बड़ी रकम आ जाती है और आप उन पैसों से पैसा बनाने का विचार कर रहे हैं। तो इन शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से आप पैसों से पैसा बना सकते है, जिनका भविष्य में फायदा होगा।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। आप भी शॉर्ट टर्म में पैसों से पैसा बनाना चाहते हैं? लेकिन कैसे, ये सवाल हर किसी के जेहन में सबसे पहले आता है। इन सारे सवालों के जवाब हम आपके इस रिपोर्ट के जरिए बताने जा रहे हैं। अगर आप एक स्मार्ट इन्वेस्टर हैं, तो आप एक दिन से एक साल के अंदर पैसों से पैसा आसानी से बना सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपके पास निवेश के कई विकल्पों को आजमा सकते हैं। जिससे आपको फायदा हो सकता है।

कई बार ऐसा होता है, आपके हाथ में एक मुश्त रकम आ जाती है, तो हर कोई सोचना है कि इसे सही जगह इन्वेस्ट करें, ताकि भविष्य में इससे हमें फायदा मिल सके। कई लोग ऐसे होते हैं कि एक मुश्त रकम को बैंक में रख देते हैं, लेकिन पैसों से पैसा बनाने की ये सही स्ट्रैटेजी नहीं है। अगर आप एक स्मार्ट इन्वेस्टर हैं तो आपके निवेश के कई विकल्पों की दिशा में सोचना चाहिए। जैसे कि अल्ट्रा शॉर्ट टर्म या शॉर्ट ड्यूरेशन फंड या शॉर्ट टर्म एफडी या फिर ओवरनाइट फंड।

शॉर्ट टर्म में ऐसे बनाए पैसों से पैसा, भविष्य में होगा फायदा

एक साल में पैसे से पैसा बनाने के लिए

एक साल की आरडी (RD):

अगर आप एक साल में पेसों से पैसा बनाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस में एक साल तक की अवधि वाली आरडी निवेश का अच्छा विकल्प है। एक साल की अवधि वाली आरडी को 10 साल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। सबसे खास बात है कि पोस्ट ऑफिस में आरडी पर सालाना ब्याज दर 7.2 फीसदी मिलता है, जो कि आपके लिए ज्यादा फायदे का सौदा होगा। वहीं, ये सालाना ब्याज दर बैकों में केवल 7 फीसदी ही है। बता दें कि आरडी को आप कम से कम 10 रूपये से शुरू कर सकते हैं।

एक साल की एफडी (FD):

दूसरा विकल्प एक साल की एफडी भी है। अलग अलग बैकों में एफडी पर 6 फीसदी से लेकर 6.75 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। वहीं, पोस्ट ऑफिस में एफडी पर सालाना 6.9 फीसदी ब्याज है। बता दें कि ज्यादातर बैकों में 1000 रूपये से न्यूनतम एफडी शुरू होती है, अधिकतम कितनी भी हो सकती है।

शॉर्ट टर्म में ऐसे बनाए पैसों से पैसा, भविष्य में होगा फायदा

6 महीने से एक साल तक के लिए

शॉर्ट ड्यूरेशन फंड

शॉर्ट ड्यूरेशन फंड में आप 6 महीने से लेकर एक साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। इसके तहत अलग-अलग फंड में निवेशकों को 8 फीसदी तक का रिर्टन मिला है।

तीन महीने के लिए

अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड

ये फंड डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट है, जहां निवेशकों को 8 से 9 फीसदी तक रिटर्न मिला है। इसके तहत आप शार्ट टर्म यानी तीन महीने के लिए निवेश कर सकते हैं।

लिक्विड फंड

लिक्विड फंड ओपन एंडेड फंड होते हैं। इसके तहत निवेशक डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट में 30 दिन से 91 दिन के लिए निवेश करते हैं। इस केटेगिरी में पिछले एक साल में निवेशकों को 6.81 फीसदी रिटर्न मिला है। इसके तहत अलग- अलग फंड ने 7 से 8 फीसदी तक रिटर्न मिला है।

कैसे एक दिन में बढ़ा सकते हैं पैसा

एक दिन पैसे बढ़ाने के लिए ओवरनाइट फंड बेहतर विकल्प है। इसमें मैच्योरिटी एक दिन की होती है। ऐसे में यहां निवेश करने में रिस्क कम होता है। हालांकि एक दिन की मैच्योरिटी की वजह से रिटर्न यहां आपके कम मिलेगा।

कैसे काम करता है ये फंड

एक दिन में पैसा बढ़ाने वाला ये डेट फंड है, जो एक दिन में मैच्योर होता है। यानी यहां एक दिन में मैच्योर होने वाले बॉन्ड में निवेश किया जाता है। जहां हर कारोबारी दिन की शुरुआत में बॉन्ड खरीदा जाता है और अगले कारोबारी दिन में ये मैच्योर होते हैं।

यह भी पढ़ें:

इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर चेक करें अपना पीएफ बैलेंस बैंक से ज्यादा रिटर्न मिलता है पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में, ये हैं खास फायदे डेडलाइन से पहले PAN को AADHAAR से करें लिंक, जानें- क्यों है जरूरी और क्या है प्रोसेस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget