एक्सप्लोरर

कानपुर : हाथी की सवारी से होगा साइकिल का बेड़ा पार या फिर खिलेगा कमल

यूपी की कानपुर सीट हाईप्रोफाइल सीट है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस का दबदबा रहा है।

यूपी की कानपुर सीट से समाजवादी पार्टी का कोई भी प्रत्याशी कभी भी संसद की दहलीज तक नहीं पहुंच सका। कानपुर सपा के लिए एक ऐसा लोकसभा क्षेत्र है जहां साइकिल ने कभी रफ्तार पकड़ी। चुनाव दर चुनाव सपा प्रत्याशी तो बदले, लेकिन नहीं बदली तो किस्मत। हालांकि, इस बार की लड़ाई कुछ अलग है क्योंकि इस बार के चुनाव में साइकिल और हाथी दोनों साथ-साथ हैं। दोनों दल एक-दूसरे के सहारे इस सीट पर लगे ग्रहण को दूर करने की जुगत में है।

अपनी रणनीति के तहत सपा ने इस सीट पर अपने पत्ते विरोधियों के बाद ही खोले। ब्राह्मण बहुल वाला ये जिला कांग्रेस और भाजपा का गढ़ रहा है। 1991 से लेकर 98 तक ये सीट भाजपा के पास रही तो 1999 से 2009 तक कांग्रेस के दिग्गज श्रीप्रकाश जायसवाल यहां से लगातार तीन बार सांसद रहे। हालांकि, 2014 में मोदी लहर ने जायसवाल से ये सीट छीन ली और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी यहां से सांसद बने। बतादें कि इस बार कांग्रेस ने फिर श्रीप्रकाश जायसवाल पर दांव खेला है। वहीं भाजपा ने मुरली मनोहर जोशी का टिकट काटकर योगी सरकार में मंत्री सत्यदेव पचौरी को मैदान में उतारा है। सपा-बसपा गठबंधन ने इस बार पूर्व सांसद मनोहर लाल के बेटे और उन्नाव से विधायक रहे रामकुमार को मैदान में उतारा है।

कानपुर में सपा के प्रदर्शन की बात करे तो 1998 में पार्टी ने सुरेंद्र मोहन अग्रवाल को टिकट दिया था। हालांकि वो दूसरे नंबर पर रहे। 1999 में श्याम लाल गुप्ता ने सपा की टिकट पर किस्मत आजमाई, लेकिन वो भी कुछ खास नहीं कर पाए। 2004 में सपा ने मुस्लिम प्रत्याशी हाजी मुश्ताक सोलंकी पर दांव खेला, लेकिन ये भी काम नहीं आया। सपा यहां तीसरे नंबर पर रही। इसके बाद 2009 और 2014 के चुनाव में सपा ने लगातार सुरेंद्र मोहन अग्रवाल पर भरोसा दिखाया। हालांकि अब भी कामयाबी नहीं मिली। समाजवादी पार्टी अपने इसी हार के सिलसिले को खत्म करने की कोशिश में लगी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अयोध्या नहीं, यहां से चुनाव लड़ें अखिलेश-CM योगी', ओवैसी ने दी चुनौती
'अयोध्या नहीं, यहां से चुनाव लड़ें अखिलेश-CM योगी', ओवैसी ने दी चुनौती
'औकात में रहो...', अजय राय के साथ हुए विवाद के बीच ममता चौधरी का आरोप
'औकात में रहो...', अजय राय के साथ हुए विवाद के बीच ममता चौधरी का आरोप
योगी सरकार में अवैध वित्तीय गतिविधियों पर शिकंजा, मथुरा से तीन आरोपी गिरफ्तार
योगी सरकार में अवैध वित्तीय गतिविधियों पर शिकंजा, मथुरा से तीन आरोपी गिरफ्तार
60 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाएंगे CM योगी, 3500 होगा मासिक मानदेय
60 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाएंगे CM योगी, 3500 होगा मासिक मानदेय

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget