एक्सप्लोरर

Khatauli Bypoll: जयंत चौधरी का सीएम योगी पर पलटवार, कहा- 'उन्हें हमारी गर्मी पसंद क्यों नहीं, हम तो गर्म थे और रहेंगे'

Khatauli Bypoll: जयंत चौधरी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री जी से पूछा चाहता हूं कि उन्हें गन्ने से इतनी नफरत क्यों हैं. गन्ना किसानों से इतनी चिढ़ क्यों है. हमारी गर्मी उन्हें पसंद क्यों नहीं है.

Khatauli By-Election 2022: मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा (Khatauli) पर हो रहे उपचुनाव को लेकर चुनावी घमासान अपने चरम पर है, बुधवार को जहां सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुलडोजर, कैराना पलायन और कवाल कांड को याद कराते हुए जनसभा की तो वहीं रालोद मुखिया जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने उन पर पलटवार किया है. जयंत चौधरी ने कहा कि सीएम को गन्ने से इतनी नफरत क्यों है, क्या वो चीनी नहीं खाते हैं. उन्हें हमारी गर्मी पसंद क्यों नहीं आती, हम तो गर्म थे और रहेंगे. बुलडोजर की धौंस दिखा रहे हो लेकिन अब तो बुलडोजर की चाबी मुजफ्फरनगर वालों के हाथ में रहेगी.

सीएम योगी पर पलटवार

सीएम योगी ने अपनी जनसभा में गन्ना किसानों का जिक्र तक नहीं किया, जिसे लेकर जयंत चौधरी ने उन पर निशाना साधा और कहा कि मैं मुख्यमंत्री जी से पूछा चाहता हूं कि उन्हें गन्ने से इतनी नफरत क्यों हैं. गन्ने की खेती कर रहे किसानों से इतनी चिढ़ क्यों है. हमारी गर्मी उन्हें पसंद क्यों नहीं. हम तो गर्म हैं, थे और रहेंगे. उन्हें किसानों की बात करनी चाहिए थी. इससे बेहतर मौका क्या हो सकता है चुनाव के वक्त लोग मीठी बातें सुनना चाहते हैं. आप अब भी कड़वी बात कर रहे हो, बुलडोजर की धौंस दिखा रहे हो. बुलडोजर की चाबी तो मुजफ्फरनगर वालों के हाथ में है. आपके हाथ में ज्यादा दिन नहीं रहेगी.

जयंत चौधरी ने सवाल किया कि अगर किसान नहीं होते तो क्या ये देश होता. किसान के हाथ में वो हथियार है जो इंडियन आर्मी के जवानों को दिए जाते हैं. किसान की अगली पीढ़ी वही काम कर रही है. अगर उनके ये बोल हैं तो वो किसानों का भारी अपमान करके चले गए.

जयंत चौधरी ने कहा- पलायन मुद्दा नहीं
जयंत चौधरी ने कैराना पलायन मुद्दे को लेकर बोलते हुए कहा कि पलायन तब भी मुद्दा नहीं था. आदरणीय हुकम सिंह जी आज दिवंगत हैं आज हमारे बीच नहीं है जब उन्होंने वह विषय उठाया जो उनका समीकरण था. वो बिगड़ गया उसके बाद वो चुनाव नहीं जीत पाए. उनकी फैमिली से मृगांका भी चुनाव लड़ीं. उन्होंने भी इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की लेकिन वो भी चुनाव नहीं जीत पाए. जिन मुद्दों का कोई सरोकार नहीं पब्लिक उन मुद्दों को स्वीकार नहीं कर रही. फिर भी मुख्यमंत्री जी उन मुद्दों पर अड़े हुए हैं.

जयंत चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से मैं कहना चाहता हूं सो लिया करो, मीठी चाय पिया करो, कुछ अपने जीवन में मिठास लाओ, इतनी नफ़रत ना करो.

ये भी पढ़ें- UP By-Election: 'जो जिस भाषा में समझेगा, उसको उस भाषा में समझाने का काम भी करेंगे', सीएम योगी ने क्यों दिया ये बयान?

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget