एक्सप्लोरर

अलीगढ़: श्मशान घाट पर दबंगों ने जमाया कब्जा, परिजनों को 4 किमी दूर ले जाना पड़ा शव

Aligarh News: जिले के खैर तहसील क्षेत्र में ग्रामीण गांव में श्मशान की सुविधा ना होने से परेशान हैं. श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है.

Aligarh News Today: उत्तर प्रदेश सरकार भू-माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने का दावा कर रही है, लेकिन अलीगढ़ के खैर तहसील क्षेत्र में मामला इसके उलट नजर आया. खैर तहसील क्षेत्र के उदयपुर गांव में दबंगों ने श्मशान घाट की जमीन पर पिछले करीब 40  से अवैध ढंग से कब्जा जमाए बैठे हैं.

खैर तहसील क्षेत्र के उदयपुर गांव सर्व समाज के लोग उस समय बेबस नजर आए, जब गांव के एक दलित व्यक्ति की मौत हो गई. इसकी वजह यह है कि जब दलित व्यक्ति के शव को मृतक के परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए गांव के श्मशान घाट ले गए, लेकिन दबंगों के अवैध कब्जे की वजह से वह अंतिम संस्कार नहीं कर पाए. 

दबंगों ने किया अवैध कब्जा
जिले के तहसील खैर क्षेत्र के गांव उदयपुर में शनिवार की रात बीमारी की वजह से एक 55 वर्षीय भोपाल सिंह की मौत हो गई, लेकिन दुर्भाग्य से मृतक के शव के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट में दो गज जमीन नहीं मिली. रविवार की सुबह मृतक के परिजन शव को लेकर श्मशान पहुंचे, तो देखा उसमें दबंगों मौके पर श्मशान में गेंहू की फसल लगाई गई है. इसके अलावा पशुओं के गोबर से उपले बनाकर फैलाए गए हैं. मजबूरन उन्हें अर्थी को कंधे पर लेकर गांव से 4 किलोमीटर दूर अंतिम संस्कार के लिए जाना पड़ा.

UP Weather Update: महाकुंभ से पहले यूपी में बारिश, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

ग्रामीणों ने की समाधान की मांग
स्थानीय ग्रामीण पिंटू शर्मा ने बताया कि गांव में श्मशान घाट की जमीन तो है, लेकिन कुछ दबंग लोगों ने श्मशान घाट की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है. वे श्मशान में स्थानीय ग्रामीणों को शव का अंतिम संस्कार नहीं करने देते हैं. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है. 

एक अन्य स्थानीय निवासी राजकुमार भारती ने बताया कि उनके गांव में श्मशान घाट की सुविधा नहीं है.  उनकी उम्र 30 साल हो गई, लेकिन वे हमेशा 3 से 4 किलोमीटर दूर खराब रास्तों से शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते हैं. यह बहुत पीड़ादायक होता है. 

इस गंभीर समस्या का समाधान ना करने की दशा में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को अनशन की चेतावनी दी है. उनका कहना है कि अगर प्रशासन जल्द ही श्मशान घाट की जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त नहीं कराता, तो वे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होंगे. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार तहसील और जिला प्रशासन से लिखित और मौखिक शिकायतें कीं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. 

पुलिस ने क्या कहा?
इस संबंध में टप्पल थाना इंचार्ज ने बताया कि यह मामला राजस्व से संबंधित है. ऐसे में अगर उनके पास किसी भी तरह की शिकायत आती है तो उनके जरिये कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget