एक्सप्लोरर

नहीं रहे 'केरल के शंकराचार्य' केशवानंद भारती, सरकार को चुनौती से मिली थी पहचान

केशवानंद भारती ने एडनीर स्थित मठ में अंतिम सांस ली.

एबीपी। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध संत केशवानंद भारती नहीं रहे. उन्होंने आज एडनीर स्थित शैव मठ में अंतिम सांस ली. केशवानंद भारती की पहचान एक संवैधानिक लड़ाई लड़ने वाले के तौर पर होती रही है. साल 1973 में उनके और केरल सरकार के बीच चले केस के फैसले ने उनकी पूरे भारत में अलग पहचान बना दी थी.

'केरल के शंकराचार्य' केशवानंद को 'केरल का शंकराचार्य' भी कहा जाता है. दरअसल, केरल के सबसे उत्तरी जिले कासरगोड़ में एक पुराना शैव मठ है. यह एडनीर नामक जगह पर स्थित है. मठ का जुड़ाव आदिगुरु शंकराचार्य से जुड़ा है. शंकराचार्य के शिष्य तोतकाचार्य की परंपरा में यह मठ स्थापित हुआ था. यह मठ तांत्रिक पद्धति का अनुसरण करने वाली स्मार्त्त भागवत परंपरा को मानता है. करीब 1200 साल पुराने इतिहास के चलते इस मठ की काफी मान्यता है. शंकराचार्य से जुड़े होने के कारण इस मठ के प्रमुख को 'केरल का शंकराचार्य' कहा जाता है. स्वामी केशवनानंद भारती मठ के मौजूदा प्रमुख थे.

20 साल की उम्र में बने मठ प्रमुख केशवानंद भारती ने 19 साल की उम्र में संन्यास लिया था. एक साल बाद ही उनके गुरु की मृ्त्यु हो गई. जिसके बाद वे एडनीर के शैव मठ के मुखिया बन गए. एडनीर मठ का केरल सहित दक्षिण भारत में आध्यात्म के अलावा भी कई क्षेत्रों में योगदान है. इसीलिए इसकी बहुत मान्यता है.

केशवानंद भारती मामला मठ की सैंकड़ों एकड़ जमीन को जब सरकार ने अधिगृहित कर लिया तो केशवानंद भारती मामले को चुनौती देने कोर्ट पहुंचे. हालांकि, केरल हाईकोर्ट में मठ को सफलता नहीं मिली. इसके बाद वे मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले गए. यहां भी उन्हें सफलता तो नहीं मिली लेकिन मामले में आए फैसले के बाद उनका नाम कोर्ट कचहरी की दुनिया में अमर हो गया.

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला केशवानंद भारती के मामले में कोर्ट ने 13 सदस्यीय संविधान पीठ बनाई. इस पीठ ने फैसला दिया कि संसद को संविधान में संशोधन करने की शक्तियां सीमित हैं, जिसके तहत संविधान की मूल संरचना में बदलाव नहीं किया जा सकता. बता दें कि केशवानंद के मामले में संविधान पीठ के सदस्यों में भी गंभीर मतभेद देखने को मिले. पीठ ने मात्र एक वोट से यह ऐतिहासिक फैसला दिया था. पीठ के 6 के मुकाबले 7 सदस्यों ने संविधान की संरचना का सिद्धांत माना था.

ये भी पढ़ेंः

Corona crisis: हरियाणा का एक ज़िला जहां गली, मोहल्लों और आंगन तक पहुंची 'पाठशाला' मुनव्वर राणा का बयान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, उन्हें माफी मांगनी चाहिए- देवबंद उलेमा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी आदित्यनाथ ने मेदांता पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास जाना हाल, ICU में हैं भर्ती
CM योगी आदित्यनाथ ने मेदांता पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास जाना हाल, ICU में हैं भर्ती
बीजेपी में खुश नहीं हैं अरुण गोविल? अखिलेश यादव के करीबी सांसद के दावे ने बढ़ा दी हलचल
बीजेपी में खुश नहीं हैं अरुण गोविल? अखिलेश यादव के करीबी सांसद के दावे ने बढ़ा दी हलचल
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का आया बयान, कहा- यह पाप नहीं...
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का आया बयान, कहा- यह पाप नहीं...

वीडियोज

Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, '10 नंबर' देखकर फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget