एक्सप्लोरर

UP Politics: '...बहकी-बहकी बात कर रहे हैं', अखिलेश यादव के CM वाले ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सीएम वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

UP News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सीएम वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.  केशव प्रसाद मौर्य ने कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव चुनाव में मिली हार की वजह से बहकी बहकी बातें करते हैं. बीजेपी 25 साल सत्ता में कार्यकर्ताओं के परिश्रम, जनता के आशीर्वाद और मोदी माडल पर काम से बनी रहेगी.

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा, 'अखिलेश यादव पहले बीजेपी के खिलाफ अपने 125 विधायकों को एक साथ एकत्रित कर लें. मैं जानता हूं चुनावों में लगातार पराजय से बिगड़े स्वास्थ्य के कारण आप बहकी बहकी बात करते हैं. बीजेपी 25 साल सत्ता में कार्यकर्ताओं के परिश्रम, जनता के आशीर्वाद और मोदी माडल पर काम से बनी रहेगी.' केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर कहा, "अखिलेश यादव मुझसे घृणा करते हैं. विधानसभा में अखिलेश का प्यार मेरे प्रति सबने देखा है. अखिलेश यादव खुद डूबने वाले हैं वो मुझे क्या मुख्यमंत्री बनाएंगे." वहीं उन्होंने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गांधी पहले अपनी पार्टी को जोड़ें, देश कहां टूटा है कि जोड़ने निकले हैं."

क्या था ऑफर?
दरअसल, बीते दिनों अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को एक ऑफर दिया था. उन्होंने कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य 100 से ज्यादा विधायक लेकर आए तो समाजवादी पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री के लिए बाहर से समर्थन दे देगी. अब सपा प्रमुख के इसी बयान पर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है.

अखिलेश यादव ने कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य बहुत कमजोर आदमी हैं. वे आज भी 100 विधायक लेकर आएं, हम उन्हें समर्थन करेंगे. उन्हें बिहार से उदाहरण लेना चाहिए. जो बिहार में हुआ वो यूपी में क्यों नहीं हो सकता है. वो एक बार बता रहे थे कि उनके पास सौ से ज्यादा विधायक हैं. वो आज भी आएंगे तो हम उन्हें समर्थन कर देंगे. 

बता दें कि एक महीने पहले ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ा है. उन्होंने अब आरजेडी के साथ सरकार बना ली है. वहीं अब वे बीजेपी खिलाफ विपक्ष को लामबंद करने में भी लगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: बीजेपी को घेरने के लिए विपक्ष का बना प्लान! ये बड़े नेता हैं तैयार, अखिलेश यादव ने समझा दी पूरी रणनीति

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में मामूली सी बात पर हुई हत्या, पड़ोसी ने किया था धारदार हथियार से हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget