एक्सप्लोरर

RSS हेडक्वार्टर पर झंडा न फहराने वाले अखिलेश यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, दिया ये जवाब

Lucknow: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने आरएसएस हेडक्वार्टर में झंडा न फहराने के सवाल पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि आरएसएस पर बोलने से पहले आरएसएस की शाखा में जाएं.

Lucknow: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आरएसएस (RSS) हेडक्वार्टर पर झंडा न फहराने के बयान पर निशाना साधा है. मौर्य ने कहा कि आरएसएस पर कुछ भी बोलने से पहले उन्हें पहले एक महीने आरएसएस की शाखा में जाना चाहिए. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने महंगाई पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भी निशाना साधा और कहा जब बबूल का पेड़ बोया है तो आम कहां से मिलेंगे. 

अखिलेश यादव पर साधा निशाना
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कभी-कभी अखिलेश यादव की समझदारी पर चिंता होती है. क्या वो हर समय सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं. आरएसएस एक स्वयंसेवी संगठन है, उसका अपना एक भगवा ध्वज है. जब कोई राष्ट्रीय पर्व होता तब राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है. उन्हें जानकारी नहीं तो पहले जानकारी लेनी चाहिए और फिर बयान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि आरएसएस पर कोई टिप्पणी करने से पहले कम से कम 1 महीना उसकी शाखा में जाएं तो उन्हें आरएसएस के बारे में क, ख, ग, घ पता चल जाएगा.

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर उठाए सवाल

केशव मौर्य ने दूसरी तरफ महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऐसे अनुभवी लोग होंगे जो पूरी दुनिया का परिदृश्य जानते हैं. कोरोना महामारी के बाद पूरी दुनिया में महंगाई और बेरोजगारी की क्या स्थिति है वहां कैसा प्रबंधन और यहां कैसा प्रबंध हैं. पूरी दुनिया की व्यवस्था को एक तरफ कर दीजिए भारत की व्यवस्था को एक तरफ कर दीजिए तो पीएम मोदी के नेतृत्व में विपरीत परिस्थिति में भारत मजबूती के साथ एक आदर्श उदाहरण बनकर उभरा है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, एक परिवार और दो लोगों के लिए लड़ाई लड़ रही है. उनको ईडी ने नोटिस क्यों दिया? तलब क्यों किया? उनको लगता है कि वो संविधान से ऊपर है, सरकारी एजिंसियों और अदालतों से ऊपर हैं. उन्होंने कहा कि जब बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से आये. अगर भ्रष्टाचार की खेती की है तो उसकी परतें खुलेंगी, जो दोषी होंगे पकड़े जाएंगे. 

Anupriya Patel Party: 2024 चुनाव से पहले अनुप्रिया पटेल के लिए खुशखबरी, चुनाव आयोग ने किया ये फैसला

5 अगस्त का दिन ऐतिहासिक

राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के दो साल होने पर केशव मौर्य ने कहा कि देश की दृष्टि से 5 अगस्त ऐतिहासिक दिन है. आज ही के दिन राम मंदिर की नींव रखी गई थी, तो वहीं जम्मू कश्मीर से धारा 370 भी 5 अगस्त को ही खत्म हुई थी. ये देश की दृष्टि से और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो गई है. देश के सभी राम भक्तों राष्ट्र भक्तों को बधाई. जब से मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ कई बार अयोध्या धाम जाना हुआ है. जिस तेजी से मंदिर निर्माण का काम चल रहा सभी राम भक्तों को प्रतीक्षा है. धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर जाने का मौका नहीं मिला, इच्छा और योजना है माता वैष्णो देवी में दर्शन करने की. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget