एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: भूस्खलन के बाद केदारनाथ यात्रा हो रही बाधित, पैदल मार्ग की मरम्मत कार्य में जु्टे मजदूर

Uttarakhand News: भारी बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से यात्रा बाधित हो गई है. रेस्क्यू अभियान समाप्त हो गया है. मौसम ठीक रहने पर एक सप्ताह में पैदल यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी.

Uttarakhand News: 31 जुलाई की रात को केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर अत्यधिक बारिश से जगह-जगह हुए भूस्खलन का असर केदारनाथ धाम की यात्रा पर भी बुरी तरह से पड़ा हैं. भूस्खलन से पहले जहां हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री केदारनाथ पहुंच रहे थे, वहीं इन दिनों बाबा केदार का दरबार भक्तों के बिना सुनसान है. भले ही केदारनाथ धाम की हेली यात्रा सुचारू है, लेकिन मौसम हेली यात्रा में मौसम बाधा बना हुआ है. 

केदारनाथ धाम सहित पैदल यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू अभियान पूर्ण रूप से सफल हो चुका है. वहीं प्रशासन के 270 से अधिक मजदूर केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग की मरम्मत करने में लगे हुए हैं. अगर मौसम साथ देता है तो एक सप्ताह के भीतर केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा दोबारा शुरू हो जाएगी. अभी तक 10 लाख 93 हजार से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. धाम में रेस्क्यू अभियान पूर्ण होने के बाद प्रशासन ने हेली यात्रा मौसम में दो हेली सेवाएं धाम के लिये उड़ाने भर रही हैं, लेकिन आये दिन केदारनाथ में धुंध छाने से ये हेली सेवाएं बहुत कम उड़ाने भर पा रही हैं.

पैदल मार्ग पर फंसे यात्रियों का हुआ रेस्क्यू
31 जुलाई की रात को केदारनाथ धाम के पैदल यात्रा मार्ग के भीमबली, रामबाड़ा और लिनचौली में अतिवृष्टि के कारण पैदल यात्रा मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हो गया था. इसके अलावा सोनप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे को भी भारी क्षति पहुंची थी. एक सप्ताह तक रेस्क्यू अभियान चला. धाम सहित पैदल यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को पैदल और हेली के जरिये रेस्क्यू किया गया. पैदल मार्ग पर हुये नुकसान का सबसे अधिक असर केदारनाथ धाम की यात्रा पर पड़ा है. सावन के महीने में बाबा केदार का दरबार भक्तों के बिना सुनसान पड़ा हुआ है. 

एक सप्ताह बाद शुरू होगी धाम की यात्रा
केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग की मरम्मत का कार्य इन दिनों जोर शोर से चल रहा है. हालांकि मौसम भी कई बार बाधाएं पैदा कर रहा है. प्रशासन के 270 से अधिक मजदूर लिनचौली, भीमबली, जंगलचटटी, रामबाड़ा आदि स्थानों पर पैदल मार्ग को दुरूस्त करने में लगे हुये हैं. पैदल मार्ग पर फंसे घोड़े-खच्चरों को भी सकुशल वापस लाया गया है. मौसम के साथ देने पर उम्मीद की जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर दोबारा धाम की पैदल यात्रा शुरू हो जाएगी. 

क्या बोले रूद्रप्रयाग के डीएम
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य अब पैदल मार्ग को दुरूस्त करने का है. मौसम के साथ देने पर एक सप्ताह के भीतर पैदल यात्रा शुरू हो जाएगी. फिलहाल जो भी यात्रा केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं, वो हवाई सेवाओं से पहुंच रहे हैं. तीन दिन में लगभग सौ यात्री हवाई सेवाओं से बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. केदारनाथ धाम के धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला ने बताया कि यात्री हवाई सेवा से धाम में दर्शनों के लिये आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Meerut News: सरकारी स्कूल में मुस्लिम शिक्षक ने हिंदू छात्रों को खिलाया मीट, BSA ने किया सस्पेंड, FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश
हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की तलाशी, दिए आदेश
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget