एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू, पैदल मार्ग से हटाई जा रही बर्फ, 25 मजदूर जुटे

Kedarnath Dham: रुद्रप्रयाग डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं. पैदल यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य भी शुरू करवा दिया गया है.

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट 25 अप्रैल को खुल रहे हैं. इसको लेकर यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ को हटाने का काम शुरू हो चुका है. केदारनाथ में ग्लेशियरों को काटकर पैदल मार्ग खोला जा रहा है. केदारनाथ से लेकर लिनचोली तक सात किमी पैदल मार्ग बर्फ से ढका हुआ है. जहां बर्फ को हटाने के लिए 25 मजदूर जुटे हुए हैं. बर्फ को साफ करने के बाद जहां-जहां मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है, वहां भी मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा.

रुद्रप्रयाग डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं. पैदल यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य भी शुरू करवा दिया गया है. उन्होंने बताया कि यात्रा से संबंधित अधिकारियों को समय से यात्रा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं. पैदल मार्ग पर बहुत से कार्य किए जाने अभी बाकी हैं. इन सभी कार्यों को यात्रा से पहले पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने यात्रा संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा तैयारी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पहले दिन से ही शुरू होगी टोकन व्यवस्था
इस बार केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों को दर्शन करने के लिये घंटों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यात्रियों की सुविधा के लिये इस बार पहले ही दिन से टोकन सिस्टम लागू किया जा रहा है. टोकन सिस्टम लागू होने से कम समय में अधिक यात्रियों को बाबा केदार के दर्शन कराये जाएंगे. जब यात्रियों का नंबर आयेगा, तभी वह दर्शन कर पाएंगे.

UP Politics: अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन पर दिया जवाब, जातीय जनगणना को लेकर केशव प्रसाद मौर्य पर कसा तंज

बता दें कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गये हैं. चारधाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों को आवश्यक रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या मित्तल के साथ पूर्व IPS यूपी में बिगाड़ेंगे BJP-सपा के समीकरण? 100 उम्मीदवार उतारे
दिव्या मित्तल के साथ पूर्व IPS यूपी में बिगाड़ेंगे BJP-सपा के समीकरण? 100 उम्मीदवार उतारे
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर अखिलेश यादव बोले- 'नीयत साफ होती तो...'
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर अखिलेश यादव बोले- 'नीयत साफ होती तो...'
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget