एक्सप्लोरर

Kedarnath Helicopter Case: केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में लापरवाही पर आर्यन एविएशन के दो अधिकारियों पर सरकार का एक्शन

Kedarnath Helicopter Case: रविवार की सुबह केदारनाथ के गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 7 लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री ने लापरवाही बरतने वाले लोगों पर एक्शन लिया है.

Kedarnath Helicopter Case: कल सुबह केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुए हेलीकॉप्टर हादसे में आर्यन एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 7 लोगों की मौत हो गई थी, मरने वालों में पायलट समेत एक  दो साल की मासूम बच्ची भी शामिल थी, अब इस हादसे को लेकर बड़ा प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है, प्रशासन के द्वारा कंपनी के मैनेजर विकास तोमर और एकाउंटेबल मैनेजर कौशिक पाठक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है,

फाटा क्षेत्र के पटवारी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है , तहरीर के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग में मामला दर्ज किया गया है, एफआईआर में आरोप है कि आर्यन एविएशन कंपनी ने DGCA और  UCADA द्वारा बनाई गई SOP पालन नहीं किया ओर उसका उल्लंघन किया है जिस कारण ये हादसा हुआ है.

कंपनी ने तोड़ा नियम
वहीं हादसे का वक्त भी शक के घेरे में है, प्रशासन के अनुसार कंपनी को हेलीकॉप्टर उड़ान के लिए सुबह 6 बजे से 7 बजे तक का स्लॉट आवंटित किया गया था ,जबकि ये हादसा शुभ साढ़े 5 बजे गौरीकुंड के ऊपर स्थित गौरीमाई खर्क के जंगल क्षेत्र में हुआ, इसका मतलब कंपनी ने स्लॉट से पूर्व उड़ान भरकर नियमों को तोड़ा है.

सबसे बड़ा चिंताजनक बात यह है कि हादसे के समय मौसम खराब था घना कोहरा और बादल छाए हुए थे इसके बावजूद भी उड़ान भरी गई जो कि SOP के तहत उड़ान से पूर्व मौसम की जानकारी और उड़ने की इजाज़त लेना जरूरी होता है, मगर ऐसा नहीं किया गया,अधिकारियों पर आरोप है कि उनको सब मालूम था मौसम और समय सब कुछ फिर भी उन्होंने नियमों की अनदेखी की. 

लापरवाही बरतने वालों पर मुकदमा दर्ज 
इस लापरवाही के लिए कंपनी के बेस मैनेजर विकास तोमर और एकाउंटेबल मैनेजर कौशिक पाठक को जिम्मेदार ठहराया गया है, रिपोर्ट में कहा गया है कि SOP का उल्लंघन और समय से पूर्व उड़ान भरना सीधे तौर पर यात्रियों की जान को खतरे में डालना था.

हादसे में मारे गए सात लोगों में एक मासूम बच्ची, पायलट और अन्य यात्री शामिल हैं प्रशासन का कहना है कि यह घटना लापरवाही का नतीजा भी हो सकती है  SOP का उल्लंघन एक बड़ा अपराध है. इस मामले में कोतवाली सोनप्रयाग में मु.अ.सं. 28/2025 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 105 और वायुयान अधिनियम 1934 की धारा 10 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है. अब यह मामला जांच के दायरे में आ चुका है और पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमें आर्यन एविएशन की उड़ानों, दस्तावेजों और फ्लाईंग लॉग का परीक्षण कर रही हैं, DGCA और UCADA की टीमें भी अलग से तकनीकी जांच में जुट गई हैं.

सीएम धामी ने दिए थे जांच के निर्देश
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को जांच के आदेश दिए थे मुख्यमंत्री धामी ने इस घटना के बाद सीधे तौर पर कहा है कि आने वाले समय में इस प्रकार की घटनाओं के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए साथ ही हेली सेवा देने वाली कंपनियों को भी चेतावनी दी गई है.

वही इस घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन के माध्यम से बात की और उनसे हादसे के बारे में जानकारी ली वही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम पुष्कर सिंह धामी से बात की और हादसे को दुखद बताया है. 

Input By : दानिश खान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget