एक्सप्लोरर

Kedarnath Helicopter Accident: केदारनाथ में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के फाइनेंशियल कंट्रोलर की मौत

Kedarnath News: मृतक का नाम अमित सैनी बताया जा रहा है जो यूकाडा के फाइनेंशियल कंट्रोलर थे. केदारनाथ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड के निरीक्षण के लिए गए थे.

Uttarakhand News: केदारनाथ में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. हेलीकॉप्टर की चपेट में आकर एक शख्स की मौत हो गई. मृतक का नाम अमित सैनी बताया जा रहा है जो उत्तराखंड सिविल एविएशन (यूकाडा) का फाइनेंशियल कंट्रोलर था. जानकारी के मुताबिक अमित हेलीकॉप्टर के पीछे लगे पंखे की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. बता दें कि दो दिन बाद  यानी 25 अप्रैल से केदारनाथ धाम यात्रा भी शुरू हो रही है.

यात्रा की तैयारियों को लेकर निरीक्षण करने गए थे सैनी
बताया जा रहा है कि केदारनाथ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड के निरीक्षण के लिए गए थे, जैसे ही वह हेलीकॉप्टर से उतरे तुरंत हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई. सूत्रों की मानें तो जिस समय यह हादसा हुआ उस समय उत्तराखंड सिविल एविएशन के सीईओ भी वहां मौजूद थे.

25 अप्रैल से शुरू हो रही है केदारनाथ धाम यात्रा
बता दें कि 25 अप्रैल से बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो रही है,  चूंकी यात्रा में अब बेहद कम समय बचा है ऐसे में प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियों में लगा है. तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है. 

इस बार DGCA ने दी नौ हेलीकॉप्टर सेवाओं की अनुमति

मालूम हो कि केदारनाथ धाम के लिए डीजीसीए ने इस बार नौ हेलीकॉप्टर सेवाओं की अनुमति दी है. यात्रियों को गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी से हेलीकॉप्टर सेवाएं मिलेंगी. हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को पहले ही बुकिंग करानी होगी.  इसके लिए यात्री IRCTC  http://heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट पर टिकट बुक करा सकते हैं.

उत्तराखंड सरकार ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी
चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने  हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की है. यात्रा पर जाने वाले 55 साल से अधिक उम्र के यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच अनिवार्य कर दी गई है. साथ ही अन्य यात्रियों को भी हेल्थ चेकअप कराने के बाद ही यात्रा पर आने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें:

Chardham Yatra 2023: गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा शुरू, हरिद्वार में हाईवे पर लगा जाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा दावा- लोग बोल रहे हैं प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान, पूर्व जज करें जांच
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा दावा- लोग बोल रहे हैं प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान, पूर्व जज करें जांच
UP News: बलिया में आरोपी को हिरासत में लेने गई पुलिस पर पथराव, 2 जवान घायल, सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त
बलिया में आरोपी को हिरासत में लेने गई पुलिस पर पथराव, 2 जवान घायल, सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की मौत से यादव परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, चाचा शिवपाल और रामगोपाल हुए भावुक
प्रतीक यादव की मौत से यादव परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, चाचा शिवपाल और रामगोपाल हुए भावुक
NEET UG 2026 रद्द होने पर छात्रों में गुस्सा, पेपर लीक पर सरकार घिरी; 23 लाख अभ्यर्थियों पर असर
NEET UG 2026 रद्द होने पर छात्रों में गुस्सा, पेपर लीक पर सरकार घिरी; 23 लाख अभ्यर्थियों पर असर

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: 'हमने नहीं छिपाए ईरान के लड़ाकू विमान...' सीना ठोंककर झूठ बोल रहा था पाकिस्तान, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोल दी मुनीर की पोल
'हमने नहीं छिपाए ईरान के लड़ाकू विमान...' सीना ठोंककर झूठ बोल रहा था पाकिस्तान, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोल दी मुनीर की पोल
Bihar DA Hike: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
खुशखबरी: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
NEET UG 2026 Exam Cancelled: 11 साल बाद दोहराया इतिहास! AIPMT पेपर लीक कांड से नहीं लिया सबक, NTA ने पहली बार परीक्षा रद्द क्यों की?
11 साल बाद दोहराया इतिहास! AIPMT पेपर लीक से सीख नहीं, NTA ने पहली बार परीक्षा रद्द क्यों की?
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
Chand Mera Dil OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', जानें- सारी डिटेल्स
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', जानें- सारी डिटेल्स
Trump China Visit: ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले क्यों भड़क गया चीन? दे डाली चेतावनी, जारी की रेड लाइन
ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले क्यों भड़क गया चीन? दे डाली चेतावनी, जारी की रेड लाइन
'Please ये मत करो' NV सर ने नीट परीक्षार्थियों से की रिक्वेस्ट, बताया री-नीट की सफलता का मंत्र, वीडियो वायरल
'Please ये मत करो' NV सर ने नीट परीक्षार्थियों से की रिक्वेस्ट, बताया री-नीट की सफलता का मंत्र
अदरक की खेती से हर साल होगी लाखों की कमाई, बस इन बातों को ध्यान में रख करें बुवाई
अदरक की खेती से हर साल होगी लाखों की कमाई, बस इन बातों को ध्यान में रख करें बुवाई
Embed widget